पृथिवीं शासतस्तस्य पाकशासनतेजसः । किंचिदूनं अनूनर्द्धेः शरदां अयुतं ययौ ॥ १ ॥
pṛthivīṃ śāsatastasya pākaśāsanatejasaḥ | kiṃcidūnaṃ anūnarddheḥ śaradāṃ ayutaṃ yayau || 1 ||
सर्गः १०
A canto of Kalidasa's Raghuvamsha.
87 versesSanskrit with transliteration
रामचन्द्र आदि चारों भाइयों का जन्म।
इन्द्र तुल्य तेजस्वी और महा-सम्पत्तिशाली दशरथ को, पृथ्वी का शासन करते, कुछ कम दस हज़ार वर्ष बीत गये। परन्तु जिस पुत्र नामक प्रकाश की प्राप्ति से शोकरूपी अन्धकार तत्काल ही दूर हो जाता है और जो पूर्वजों के ऋण से उऋण होने का एक मात्र साधन है वह उसे तब तक भी न प्राप्त हुआ। वह सन्तति-हीन ही रहा; उसे कोई पुत्र न हुआ। मथे जाने के पहले समुद्र के सारे रत्न उसके भीतर ही थे; बाहर किसी के देखने में न आये थे। उस समय, अर्थात् रत्नों के बाहर निकलने के पहले, समुद्र जैसा था, दशरथ भी इस समय वैसाही मालूम हुआ। रत्न समुद्र के भीतर अवश्य थे; परन्तु मथे बिना वे बाहर नहीं निकले । इसी तरह दशरथ के भाग्य में सन्तति थी तो अवश्य; परन्तु उत्पन्न होने के लिए वह किसी कारण की अपेक्षा में थी। अथवा यह कहना चाहिए कि वह अपने प्रकट करने वाले किसी योग की प्रतीक्षा में थी। वह योग अब आ गया। दशरथ के हृदय में पुत्र का मुंह देखने की लालसा चिरकाल ही से थी। जब वह आप ही आप न सफल हुई तब उसने शृङ्गी ऋषि आदि जितेन्द्रिय महात्माओं को आदर-पूर्वक निमन्त्रित करके उनसे यह प्रार्थना की कि मैं पुत्रेष्टि नामक यज्ञ करना चाहता हूँ। आप कृपा करके मेरे ऋत्विज हूजिए। उन्होंने राजा की प्रार्थना स्वीकार कर ली और यज्ञ प्रारम्भ कर दिया।
इस समय पुलस्त्य का पुत्र रावण देवताओं को बेहद सता रहा था। अतएव, उसके अन्याय और अत्याचार से तङ्ग आकर वे विष्णु भगवान के पास-धूप से सताये गये यात्री जिस तरह किसी छायावान् वृक्ष के पास जाते हैं-जाकर उपस्थित हुए। ज्योंही वे क्षीर-सागर पहुँचे त्योंही भगवान् की योग-निद्रा खुल गई और वे जाग पड़े। देवताओं को वहाँ ठहरने या उन्हें जगाने की आवश्यकता न हुई। देवताओं ने इस बात को अपनी कार्य-सिद्धि का सूचक समझा। क्योंकि, देर न होना भी भावी कार्य-सिद्धि का चिह्न है। काम जब सफल होने को होता है तब न तो विलम्ब ही होता है और न कोई विघ्न ही आता है।
देवताओं ने जाकर देखा कि शेष के शरीररूपी आसन पर भगवान् बैठे हैं और शेष के फणामण्डल की मणियों के प्रकाश से उनके सारे अङ्ग प्रकाशमान हो रहे हैं। लक्ष्मी जी, कमल पर आसन लगाये, उनकी सेवा कर रही हैं। भगवान् के चरण उनकी गोद में हैं। लक्ष्मीजी मेखला पहने हुए हैं। परन्तु इस डर से कि कहीं भगवान् के पैरों में उसके दाने गड़ न जाय, उन्होंने उसके ऊपर अपनी रेशमी साड़ी का छोर डाल रक्खा है। इससे भी सन्तुष्ट न होकर साड़ी के ऊपर उन्होंने अपने कररूपी पल्लव बिछा दिये हैं। उन्हीं पर भगवान् के पैर रख कर उन्हें वे धीरे धीरे दाब रही हैं। भगवान् के नेत्र खिले हुए कमल के समान सुन्दर हैं। उनका पीताम्बर बाल-सूर्य की धूप की तरह चमक रहा है। उनका दर्शन योगियों को बहुत ही सुखदायक है। इन गुणों के कारण वे शरत्काल के दिन की
गरुड़जी नम्रता-पूर्वक हाथ जोड़े हुए उनके सामने, उनकी सेवा करने के लिए, खड़े हैं। अमृत हरे जाने के समय लगे हुए वज्र के घावों के चिह्न, गरुड़जी के शरीर पर, स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं । भगवान् की शय्या का काम देने वाले शेष के सम्बन्ध में उन्होंने विरोध-भाव छोड़ दिया है। भगवान्की योग-निद्रा खुल जाने से, भृगु आदि महर्षि, उनके सामने उपस्थित होकर, उनसे पूछ रहे हैं:-"महाराज! आप सुख से तो सोये ?" और,भगवान् अपनी पवित्र दृष्टि से उनकी तरफ़ देख देख कर उन पर अपना अनुग्रह प्रकट कर रहे हैं।
दैत्यों के संहार-कर्ता विष्णु भगवान् के इस प्रकार दर्शन करके देवताओं ने उन्हें दण्डवत् प्रणाम किया। तदनन्तर, जिन भगवान् की महिमा के पार न मन ही जा सकता है, न वाणी ही जा सकती है, और, जिनकी चाहे जितनी स्तुति की जाय कम है, उनका गुणगान वे इस तरह करने लगे:-
'आपही इस विश्व की उत्पत्ति करके पहले इसके कर्ता बनते हैं, तदनन्तर आपही इसका पालन-पोषण करके इसके भर्ती की उपाधि ग्रहण करते हैं; और, अन्त में, आपही इसका संहार करके इसके हर्ता हो जाते हैं। एक होकर भी आप, इस प्रकार, तीन रूप वाले हैं। आपको हमारा बार बार नमस्कार । आकाश से गिरे हुए जल का स्वादु असल में एक ही, अर्थात् मीठा, होता है। परन्तु जहाँ पर वह गिरता है वहाँ की ज़मीन जैसी होती है उसके अनुसार उसके स्वादु में अन्तर पड़ जाता है-कहीं वह खारी हो जाता है, कहीं कसैला, कहीं कड़ वा। इसी तरह आप यद्यपि
नहीं जीत सका। स्वयौं अत्यन्त सूक्ष्म होकर भी, आप ही इस स्थूल सृष्टि के आदि कारण हैं। भगवन् ! आप हृदय के भीतर बैठे हुए भी बहुत दूर मालूम होते हैं। यह हमारा मत नहीं; बड़े बड़े पहुँचे हुए महात्माओं का मत है। वे कहते हैं कि आप निष्काम होकर भी तपस्वी हैं; दयालु होकर भी दुःख से दूर हैं। पुराण-पुरुष होकर भी कभी बूढ़े नहीं होते ! आप सब कुछ जानते हैं; आप को कोई नहीं जानता। आप ही से सब कुछ उत्पन्न हुआ है; आपको उत्पन्न करने वाला कोई नहीं-आप स्वयं ही उत्पन्न हुए हैं। आप सब के प्रभु हैं; आपका कोई प्रभु नहीं। आप एक होकर भी सर्वरूप हैं; ऐसी कोई चीज़ नहीं जिसमें आपकी सत्ता न हो। सातों समुद्रों के जल में सोनेवाले आपही को बड़े बड़े विद्वान भूर्भुवः स्वः आदि सातों लोकों का आश्रय बताते हैं। वे कहते हैं कि 'रथन्तरं' 'बृहद्रथन्तरं' आदि सातों सामों मैं आपही का गुण-कीर्तन है; और काली, कराली आदि सातों शिखाओं वाली अग्नि आप ही का मुख है। चार मुखवाले आपही से चतुर्वर्ग–अर्थात् धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष से सम्बन्ध रखने वाले ज्ञान की उत्पत्ति हुई है । समय का परिमाण बताने वाले सत्य, त्रेता, आदि चारों युग तथा ब्राह्मण, क्षत्रिय आदि चारों वर्ण
के समान-वे सारे मार्ग, अन्त को, आप ही में जा मिलते हैं। पुनर्जन्म के क्लेशों से छुटकारा पाने के लिए जो लोग, विषय-वासनाओं से विरक्त होकर, सदा आपही का ध्यान करते हैं और अपने सारे कम्मों का फल भी सदा आपही को समर्पण कर देते हैं उनकी सिद्धि के एक मात्र साधक आपही हैं। आपही की कृपा से वे जन्म-मरण के झंझटों से छूट जाते हैं। सूर्य, चन्द्र, पृथ्वी, समुद्र आदि प्रत्यक्ष पदार्थ ही आपकी अमित महिमा की घोषणा दे रहे हैं । वही पुकार पुकार कर कह रहे हैं कि आपकी महिमा का ओर छोर नहीं। आपके उत्पन्न किये गये इन पदार्थों का ही सम्पूर्ण ज्ञान जब किसी को नहीं हो सकता तब इनके आदि-कारण आपका ज्ञान कैसे हो सकेगा ? वेदों और अनुमान आदि प्रमाणों से सिद्ध होने वाले आपकी महिमा की क्या बात है। वह तो सर्वथा अपरिमेय और अतुलनीय है। जब आप केवल स्मरण ही से प्राणियों को पावन कर देते हैं तब आपके दर्शन और स्पर्शन आदि के फलों का कहना ही क्या है । उनका अन्दाज़ा तो स्मरण के फल से ही अच्छी तरह है। जाता है। जिस तरह रत्नाकर के रत्नों की गिनती नहीं हो सकती और जिस तरह मरीचिमाली सूर्य की किरणों की संख्या नहीं जानी जा सकती, उसी तरह आपके अगम्य और अपरिमेय चरित भी नहीं वर्णन किये जा सकते । वे स्तुतियों की मर्यादा के सर्वथा बाहर हैं । ऐसी कोई वस्तु नहीं जो आपको प्राप्त न हो । अतएव किसी भी वस्तु की प्राप्ति की आप इच्छा नहीं रखते । जब आपको सभी कुछ प्राप्त है तब आप किस चीज़ के पाने की इच्छा रक्खेंगे ? केवल लोकानुग्रह से प्रेरित होकर आप जन्म लेते और कर्म करते हैं। आपके जन्म और कर्म का कारण एकमात्र लोकोपकार है। लोक पर यदि आपकी कृपा न होती तो आपको जन्म लेने और कर्म करने की कोई आवश्यकता न थी। आपकी महिमा का गान करते करते, लाचार होकर, वाणी को रुक जाना पड़ता है । इसका कारण यह नहीं कि आपकी महिमा ही उतनी है । कारण यह है कि आपकी स्तुति करते करते वह थक जाती है। इसीसे असमर्थ होकर उसे
इन्द्रिय-ज्ञान के द्वारा न जानने योग्य भगवान की इस प्रकार स्तुति करके देवताओं ने उन्हें प्रसन्न किया। जो कुछ उन्होंने कहा उसे परमेश्वर की प्रशंसा नहीं, किन्तु उनके गुणों का यथार्थ गान समझना चाहिए। क्योंकि, देवताओं का कथन सत्यता से भरा हुआ था। उसमें अतिशयोक्ति न थी। एक अक्षर भी उन्होंने बढ़ा कर नहीं कहा।
देवताओं का कथन समाप्त होने पर भगवान् ने उनसे कुशल-समा. चार पूंछा । इससे देवताओं को सूचित हो गया कि भगवान् उन पर प्रसन्न हैं। इस पर उन्होंने भगवान् से यह निवेदन किया कि रावणरूपी समुद्र, मर्यादा को तोड़ कर, समय के पहले ही, प्रलय करना चाहता है। इससे हम लोग अत्यन्त भयभीत हो रहे हैं।
देवताओं से भय का कारण सुन चुकने पर, विष्णु भगवान् के मुख से बड़ी ही गम्भीर वाणी निकली। उसकी ध्वनि में समुद्र की ध्वनि डूब गई- उसने समुद्र की ध्वनि को भी मात कर दिया । समुद्र-तट के पर्वतों की गुफ़ाओं में घुस कर वह जो प्रतिध्वनित हुई तो उसकी गम्भीरता और भी बढ़ गई । पुराण-पुरुष विष्णु के कण्ठ, ओंठ, तालू आदि उच्चारणस्थानों से निकलने के कारण उस वाणी की विशुद्धता का क्या कहना । उसने अपना जन्म सफल समझा । वह कृतार्थ हो गई । भगवान् के मुख से निकलने, और उनके दाँतों की कान्ति से मिश्रित होने, से वह-चरण से निकली हुई ऊर्ध्ववाहिनी गङ्गा के समान-बहुत ही शोभायमान हुई। विष्णु भगवान ने कहा:-
"देहधारियों के सत्व और रजोगुण को जिस तरह तमोगुण दबा लेता है उसी तरह राक्षस रावण ने तुम्हारे महत्व और पराक्रम को दबा लिया है। यह बात मुझ से छिपी नहीं। अनजान में हो गये पाप से साधुओं का हृदय जैसे सन्तप्त होता है वैसे ही रावण से त्रिभुवन सन्तप्त हो रहा है। यह भी मुझे अच्छी तरह मालूम है। इस सम्बन्ध में इन्द्र को मुझ से कुछ कहने की आवश्यकता नहीं । क्योंकि, हम दोनों का एक ही काम है। उनके काम को मैं अपना ही काम समझता हूँ। क्या अपनी सहायता करने के लिए अग्नि कभी पवन से प्रार्थना करता है ? अग्नि की सहायता करना तो पवन का कर्तव्य ही है-बिना कहे ही वह अग्नि
की सहायता के लिए सदा तत्पर रहता है । इन्द्र का और मेरा सम्बन्ध तुम, अग्नि और पवन ही का जैसा सम्बन्ध, समझो । रावण के नौ सिर तो उसी के खन से कट चुके हैं, दसवाँ नहीं कटा। वह उसके खङ्ग से बच रहा है । उसे उसने मेरे चक्र का उचित भाग सा समझ कर, उससे काटे जाने के लिए, रख छोड़ा है । चन्दन का वृक्ष जैसे सर्प का चढ़ना सहन करता है उसी तरह, ब्रह्मा के वरदान के प्रभाव से मैं उस दुरात्माज्ञसुर-शत्रु का सिर चढ़ना, किसी तरह, सहन कर रहा हूँ। उग्र तपस्याज्ञकरके उसने ब्रह्मा को प्रसन्न किया, तो ब्रह्मा उसे वर देने को तैयार हुए। इस पर उसने यह वर माँगा कि मैं देवताओं के हाथ से न मर सकूँ। मनुष्यों को तो वह कोई चीज़ हो नहीं समझता। इससे उनके हाथ से न मारे जाने का वर उसने न माँगा । ब्रह्मा के इसी वरदान की बदौलत वह अजेय हो रहा है; कोई देवता उसे नहीं मार सकता । अब मैं मनुष्य का अवतार लेकर ही उसे मारूँगा । मैं राजा दशरथ का पुत्र होकर, अपने पैने बाणों से उसके सिर काट काट कर, रणभूमि की पूजा के लिए, उन्हें कमलों का ढेर बना दूंगा । घबराओ मत; मैं उसके सिररूपी कमलों से रणभूमि की पूजा करके, तुम्हारा सारा सन्ताप दूर कर दूं गा । याज्ञिक लोग यज्ञों में जो हविर्भाग तुम्हें विधिपूर्वक देते हैं उसे ये मायावी राक्षस छकर अपवित्र कर डालते हैं और खा तक जाते हैं। इस दुष्कर्म का बदला बहुत जल्द इन्हें मिलेगा और तुम्हें तुम्हारा यज्ञ-भाग पहले ही की तरह प्राप्त होने लगेगा। तुम लोगों को तङ्ग करने के लिए, पुष्पक विमान पर सवार हुआ रावण, आकाश में चक्कर लगाया करता है। इस कारण उसके डर से तुम अपने अपने विमानों पर बैठे हुए बादलों में छिपते फिरते हो।
नहीं खोली। उनके सिर के बाल वैसे ही बँधे पड़े हैं। सन्तोष की बात इतनी ही है कि रावण के स्पर्श से वे अपवित्र नहीं हुई। कुछ डर नहीं; उनके खोले जाने का समय अब आ गया समझो। सुराङ्गनायें तुम्हें शीव्र ही फिर मिल जायँगी और तुम उनके जूड़े खोल कर उनकी वियोग-व्यथा दूर कर दोगे।"
रावणरूपी अवर्षण से सूखते हुए देवतारूपी अनाज के पौधों पर, इसप्रकार का वाणीरूप जल बरसा कर, भगवानरूपी कृष्ण-मेघ अन्तर्धान हो गये। देवताओं को जब यह मालूम हो गया कि भगवान् हम लोगों का काम करने के लिए उद्यत हैं तब उन्होंने भी इस काम में भगवान की सहायता करने का निश्चय किया। अतएव, इन्द्र आदि देवता भी अपने अपने अंशों से इस तरह भगवान के पीछे पीछे गये, जिस तरह कि वृक्ष अपने फूलों से पवन के पीछे जाते हैं । देवताओं ने भी अपनी अपनी मात्राओं से हनूमान् और सुग्रीव आदि का अवतार लिया।
उधर शृङ्गी ऋषि आदि महात्माओं की कृपा से राजा दशरथ का पुत्रेष्टि-यज्ञ निर्विन समाप्त हो गया। उसके अन्त में, अग्नि कुण्ड से, ऋत्विज्ब्रा ह्मणों के अचम्भे के साथ ही, एक तेजस्वी पुरुष प्रकट हुआ। खीर से भरा हुआ एक सुवर्णपात्र उसके दोनों हाथों में था। खीर में आदि-पुरुष भगवान् ने प्रवेश किया था; उनका अंश उसमें था । इस कारण उसमें बेहद भारीपन आ गया था-यहाँ तक कि वह पुरुष भी उस पात्र को बड़ी कठिनता से उठा सका था। प्रजापति सम्बन्धी उस पुरुष के दिये हुए अन्न को-समुद्र से निकले हुए अमृत को इन्द्र के समान-राजा दशरथ ने ले लिया। त्रिलोकी के नाथ भगवान ने भी दशरथ से जन्म पाने की इच्छा की ! फिर भला और कौन ऐसा है जो दशरथ की बराबरी कर सके ? उसके सौभाग्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। उसके से गुण और किसी में नहीं पाये गये।
उसने वह खीर पहले अपने हाथ से दी। फिर उसने उनसे कहा कि अब तुम्ही अपने अपने हिस्से से थोड़ी थोड़ी खीर सुमित्रा को देने की कृपा करो। राजा की यह इच्छा थी कि सब को अपना अपना हिस्सा भी मिल जाय और कोई किसी से अप्रसन्न भी न हो । उसके मन की बात कौसल्या और कैकेयी ताड़ गई,अतएव, उन्होंने चरु के आधे आधे हिस्सों से सुमित्रा का सम्मान किया। सुमित्रा को वे दोनों स्वयं भी चाहती थीं। सुमित्रा थी भी बड़ी सुशीला। हाथी की दोनों कनपटियों से बहने वाले मद की दो धाराओं पर भारी का प्रेम जैसे तुल्य होता है वैसे ही उन दोनों रानियों पर सुमित्रा का भी प्रेम सम था। वह उन दोनों का एक साप्यार करती थी। इसी से वह उनकी भी प्यारी थी और इसी से उन्होंने सुमित्रा को अपने अपने हिस्से से प्रसन्नतापूर्वक खीर दे दी । खीर खाने से उनके, विष्णु के अंश से उत्पन्न हुआ, गर्भ रह गया । सूर्य की अमृता-नामक किरणों जिस तरह जलरूपी गर्भ धारण करती हैं उसी तरह उन्होंने भी उस गर्भ को, लोक कल्याण की इच्छा से, धारण किया ।
तीनां रानियाँ साथ ही गर्भिणी हुई । उनके शरीर की कान्ति पीली पड़ गई। वे, उस समय, अपने भीतर फलों के अंकुर धारण किये हुए अनाज के पौधों की शाखाओं के सदृश, शोभायमान हुई । उन तीनों ने रात को स्वप्न में देखा कि शङ्ख, चक्र, गदा, खड्ग और धनुष लिये हुए बौने मनुष्य उनकी रक्षा कर रहे हैं । उन्होंने यह भी देखा कि गरुड़ अपने सुनहले पंखों की प्रभा को चारों तरफ़ फैला रहा है और बड़े वेग से उड़ने के कारण बादलों
चन्द्रमा एक ही है । परन्तु, भिन्न भिन्न जगहों में भरे हुए निर्मल जलों में, उसके अनेकों प्रतिबिम्ब देख पड़ते हैं। इसी तरह सर्वव्यापी भगवान् भी यद्यपि एकही हैं, तथापि, उन्होंने अपनी आत्मा के अनेक विभाग करके, एक एक अंश से, राजा दशरथ की एक एक रानी की कोख में, निवास किया । निदान दस महीने राजा की प्रधान रानी के पुत्र हुआ। रात के समय दिव्य ओषधि जैसे अन्धकार को दूर करनेवाला प्रकाश उत्पन्न करती है वैसे ही सती कौसल्या ने तमोगुण का नाश करनेवाला पुत्र उत्पन्न किया । बालक बहुत ही सुन्दर हुआ। उसके अत्यन्त अभिराम शरीर को देख कर पिता ने तदनुसार उसका नाम 'राम रक्खा । इस नाम को संसार में सबसे अधिक मङ्गलजनक समझ कर सभी ने बहुत पसन्द किया। यह बालक रघु-कुल में दीपक के सदृश हुआ । उसके अनुपम तेज के सामने सौरी-घर के सारे दीपक मन्द पड़ गए । उनकी ज्योति क्षीण हो गई। प्रसूति के अनन्तर रामचन्द्र की माता के शरीर की गुरुता घट गई। वह दुबली हो गई। सेज पर सोते हुए राम से वह ऐसी शोभायमान हुई जैसी कि तट पर पड़े हुए पूजा के कमल-फूलों के उपहार से शरद् ऋतु की पतली पतली गङ्गा शोभायमान होती है।
कैकेयी से भरत नामक बड़ा ही शीलवान पुत्र उत्पन्न हुआ । विनय ( नम्रभाव ) से जैसे लक्ष्मी (धनसम्पन्नता ) की शोभा बढ़ जाती है वैसे ही इस नव-जात पुत्र से कैकेयी की शोभा बढ़ गई। जो विशेषता विनय से लक्ष्मी में आ जाती है वही विशेषता भरत के जन्म से कैकेयी में भी आ गई।
अच्छी तरह अभ्यास की गई विद्या से जैसे प्रबोध और विनय, इन दो, गुणों की उत्पत्ति होती है वैसे ही सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुघ्न नाम के दो जोड़िये पुत्रों की उत्पत्ति हुई।
क्या कहना ? वे बेचारी तो और भी अधिक भयभीत थीं। अतएव जब उन्होंने सुना कि रावण के मारने के लिए परमपुरुष परमेश्वर ने अपनी आत्मा को, राम, लक्ष्मण आदि चार मूत्तियों में विभक्त करके, अवतार लिया है तब उनके आनन्द का पारावार न रहा । बिना धूल की स्वच्छ वायु के बहाने उन्होंने ज़ोर से साँस ली। उन्होंने मन में कहा:-"आह ! इतने दिनों बाद हमारी आपदाओं के दूर होने का समय आया ।” सूर्य और अग्नि भी उस राक्षस के अन्याय और अत्याचार से पीड़ित थे । अतएव,सूर्य ने विमल और अग्नि ने निधूम होकर मानो यह सूचित किया कि रामावतार ने हमारे भी हृदय की व्यथा कम कर दी-हम भी अब अपने को सुखी हुआ ही सा समझते हैं।
उस समय एक बात यह भी हुई कि राक्षसों की सौभाग्य-लक्ष्मी के अश्र-बिन्दु, रावण के किरीट की मणियों के बहाने, पृथ्वी पर टपाटप गिरे। रावण के किरीट की मणियाँ क्या गिरौं, राक्षसों की सौभाग्य-लक्ष्मी ने आँसू गिरा कर भावी दुर्गति की सूचना सी दी । इस अशकुन ने मानों यह भविष्यवाणी की कि अब राक्षसों के बुरे दिन आ गये ।
राजा दशरथ के पुत्र का जन्म होते ही आकाश में देवताओं ने दुन्दुभियाँ बजा कर आनन्द मनाया। जन्मोत्सव का आरम्भ उन्हों ने किया। पहले देव-दुन्दुभियाँ बजी, पीछे दशरथ के यहाँ तुरहियाँ और नगाड़े आदि । इसी तरह मङ्गल-सूचक उपचारों का प्रारम्भ भी देवताओं ही ने किया। पहले उन्हों ने दशरथ के महलों पर कल्पवृक्ष के फूल बरसाये। तदनन्तर, कुल की रीति के अनुसार, राजा के यहाँ कलश, बन्दनवार और कदली-स्तम्भ आदि माङ्गलिक वस्तुओं के स्थापन, बन्धन और आरोपण आदि की क्रियायें हुई।
रामादि का जन्म न हुआ था तभी दशरथ के हृदय में तत्सम्बन्धी
विक तेज की तरह-और भी बढ़ गया। उनमें परस्पर कभी लड़ाई झगड़ा न हुआ। एक ने दूसरे का कभी विरोध न किया। उनकी बदौलत रघु का निष्कलङ्क कुल-ऋतुओं की बदौलत नन्दन-वन की तरह बहुत ही शोभनीय हो गया।
चारों भाइयों में भ्रातृभाव यद्यपि एक सा था-भ्रातृस्नेह यद्यपि किसी में किसी से कम न था-तथापि जैसे राम और लक्ष्मण ने वैसे ही भरत और शत्रुघ्न ने भी प्रीतिपूर्वक अपनी अपनी जोड़ी अलग बना ली। अग्नि और पवन, तथा चन्द्रमा और समुद्र, की जोड़ी के समान इन दोनों जोडियों की प्रीति में कभी भेद-भाव न हुआ । उनकी अखण्ड प्रीति कभी एक पल के लिए भी नहीं टूटी। प्रजा के उन चारों पतियों ने-ग्रीष्मऋतु के अन्त में काले बादलोंवाले दिनों की तरह अपने तेज और नम्रभाव से प्रजा का मन हर लिया। उनकी तेजस्विता और नम्रता देख कर प्रजा के आनन्द की सीमा न रही। वह उन पर बहुत ही प्रसन्न हुई। चार रूपों में बँटी हुई राजा दशरथ की वह सन्तति-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के मूर्त्तिमान् अवतार की तरह-बहुत ही भली मालुम हुई। समुद्रपर्यन्त फैली हुई चारों दिशाओं की पृथ्वी का पति समझ कर, चारों महासागरों ने, नाना प्रकार के रत्न देकर, जैसे दशरथ को प्रसन्न किया था वैसे ही पिता के प्यारे उन चारों राजकुमारों ने भी अपने गुणों से उसे प्रसन्न कर दिया।
राजाओं के राजा महाराज दशरथ के भाग्य की कहाँ तक प्रशंसा की जाय । भगवान् के अंश से उत्पन्न हुए अपने चारों राजकुमारों से उसकी ऐसी शोभा हुई जैसी कि दैत्यों के खड्गों की धारें तोड़नेवाले अपने चारों दाँतों से ऐरावत हाथी की, अथवा रथ के जुये के समान लम्बे लम्बे चार बाहुओं से विष्णु की,अथवा फल-सिद्धि से अनुमान किये गये साम,दान आदि चारों उपायों से नीति-शास्त्र की।
पृथिवीं शासतस्तस्य पाकशासनतेजसः । किंचिदूनं अनूनर्द्धेः शरदां अयुतं ययौ ॥ १ ॥
pṛthivīṃ śāsatastasya pākaśāsanatejasaḥ | kiṃcidūnaṃ anūnarddheḥ śaradāṃ ayutaṃ yayau || 1 ||
न चोपलेभे पूर्वेषां ऋणनिर्मोक्षसाधनं । सुताभिधानं स ज्योतिः सद्यः शोकतमोपहम् ॥ २ ॥
na copalebhe pūrveṣāṃ ṛṇanirmokṣasādhanaṃ | sutābhidhānaṃ sa jyotiḥ sadyaḥ śokatamopaham || 2 ||
अतिष्ठत्प्रत्ययापेक्षसंततिः स चिरं नृपः । प्राङ्मन्थादनभिव्यक्तरत्नोत्पत्तिरिवार्णवः ॥ ३ ॥
atiṣṭhatpratyayāpekṣasaṃtatiḥ sa ciraṃ nṛpaḥ | prāṅmanthādanabhivyaktaratnotpattirivārṇavaḥ || 3 ||
ऋष्यशृङ्गादयस्तस्य सन्तः संतानकाङ्क्षिणः । आरेभिरे जितात्मानः पुत्रीयां इष्टिं ऋत्विजः ॥ ४ ॥
ṛṣyaśṛṅgādayastasya santaḥ saṃtānakāṅkṣiṇaḥ | ārebhire jitātmānaḥ putrīyāṃ iṣṭiṃ ṛtvijaḥ || 4 ||
तस्मिन्नवसरे देवाः पौलस्त्योपप्लुता हरिं । अभिजग्मुर्निदाघार्ताश्छायावृक्षं इवाध्वगाः ॥ ५ ॥
tasminnavasare devāḥ paulastyopaplutā hariṃ | abhijagmurnidāghārtāśchāyāvṛkṣaṃ ivādhvagāḥ || 5 ||
ते च प्रापुरुदन्वतं बुबुधे चादिपूरुषः । अव्याक्षेपो भविष्यन्त्याः कार्यसिद्धेर्हि लक्षणं ॥ ६ ॥
te ca prāpurudanvataṃ bubudhe cādipūruṣaḥ | avyākṣepo bhaviṣyantyāḥ kāryasiddherhi lakṣaṇaṃ || 6 ||
भोगिभोगादनासीनं ददृशुस्तं दिवौकसः । तत्फणामण्डलोदर्चिर्मणिद्योतितविग्रहम् ॥ ७ ॥
bhogibhogādanāsīnaṃ dadṛśustaṃ divaukasaḥ | tatphaṇāmaṇḍalodarcirmaṇidyotitavigraham || 7 ||
श्रियः पद्मनिषण्णायाः क्ष्ॐआन्तरितमेखले । अङ्के निक्षिप्तचरणं आस्तीर्णकरपल्लवे ॥ ८ ॥
śriyaḥ padmaniṣaṇṇāyāḥ kṣoṃāntaritamekhale | aṅke nikṣiptacaraṇaṃ āstīrṇakarapallave || 8 ||
प्रबुद्धपुण्डरीकाक्षं बालातपनिभांशुकं । दिवसं शारदं इव प्रारम्भसुखदर्शनं ॥ ९ ॥
prabuddhapuṇḍarīkākṣaṃ bālātapanibhāṃśukaṃ | divasaṃ śāradaṃ iva prārambhasukhadarśanaṃ || 9 ||
प्रभानुलिप्तश्रीवत्सं लक्ष्मीविभ्रमदर्पणं । कौत्सुभाख्यं अपां सारं बिभ्राणं बृहतोरसा ॥ १० ॥
prabhānuliptaśrīvatsaṃ lakṣmīvibhramadarpaṇaṃ | kautsubhākhyaṃ apāṃ sāraṃ bibhrāṇaṃ bṛhatorasā || 10 ||
बाहुभिर्विटपाकारैर्दिव्याभरणभूषितैः । आविर्भूतं अपां मध्ये पारिजातं इवापरम् ॥ ११ ॥
bāhubhirviṭapākārairdivyābharaṇabhūṣitaiḥ | āvirbhūtaṃ apāṃ madhye pārijātaṃ ivāparam || 11 ||
दैत्यस्त्रीगण्डलेखानां मदरागविलोपिभिः । हेतिभिश्चेतनावद्भिरुदीरितजयस्वनं ॥ १२ ॥
daityastrīgaṇḍalekhānāṃ madarāgavilopibhiḥ | hetibhiścetanāvadbhirudīritajayasvanaṃ || 12 ||
मुक्तशेषविरोधेन कुलिशव्रणलक्ष्मणा । उपस्थितं प्राञ्जलिना विनीतेन गरुत्मता ॥ १३ ॥
muktaśeṣavirodhena kuliśavraṇalakṣmaṇā | upasthitaṃ prāñjalinā vinītena garutmatā || 13 ||
योगनिद्रान्तविशदैः पावनैरवलोकनैः । भृग्वादीननुगृह्णन्तं सौख शायनिकानृषीन् ॥ १४ ॥
yoganidrāntaviśadaiḥ pāvanairavalokanaiḥ | bhṛgvādīnanugṛhṇantaṃ saukha śāyanikānṛṣīn || 14 ||
प्रणिपत्य सुरास्तस्मै शमयित्रे सुरद्विषां । अथैनं तुष्टुवुः स्तुत्यं अवाङ्मनसगोचरं ॥ १५ ॥
praṇipatya surāstasmai śamayitre suradviṣāṃ | athainaṃ tuṣṭuvuḥ stutyaṃ avāṅmanasagocaraṃ || 15 ||
नमो विश्वसृजे पूर्वं विश्वं तदनु बिभ्रते । अथ विश्वस्य संहर्त्रे तुभ्यं त्रेधास्थितात्मने ॥ १६ ॥
namo viśvasṛje pūrvaṃ viśvaṃ tadanu bibhrate | atha viśvasya saṃhartre tubhyaṃ tredhāsthitātmane || 16 ||
रसान्तराण्येकरसं यथा दिव्यं पयोऽश्नुते । देशे देशे गुणेष्वेवं अवस्थास्त्वं अविक्रियः ॥ १७ ॥
rasāntarāṇyekarasaṃ yathā divyaṃ payo'śnute | deśe deśe guṇeṣvevaṃ avasthāstvaṃ avikriyaḥ || 17 ||
अमेयो मितलोकस्त्वं अनर्थी प्रार्थनावहः । अजितो जिष्णुरत्यन्तं अव्यक्तो व्यक्तकारणम् ॥ १८ ॥
ameyo mitalokastvaṃ anarthī prārthanāvahaḥ | ajito jiṣṇuratyantaṃ avyakto vyaktakāraṇam || 18 ||
एकः कारणतस्तां तां अवस्थां प्रतिपद्यसे । नानात्वं रागसंयोगात्स्फटिकस्य्ऽएव ते स्मृतम् ॥ १९ ॥
ekaḥ kāraṇatastāṃ tāṃ avasthāṃ pratipadyase | nānātvaṃ rāgasaṃyogātsphaṭikasy'eva te smṛtam || 19 ||
हृदयस्थं अनासन्नं अकामं त्वां तपस्विनं । दयालुं अनघस्पृष्टं पुराणं अजरं विदुः ॥ २० ॥
hṛdayasthaṃ anāsannaṃ akāmaṃ tvāṃ tapasvinaṃ | dayāluṃ anaghaspṛṣṭaṃ purāṇaṃ ajaraṃ viduḥ || 20 ||
सर्वज्ञस्त्वं अविज्ञातः सर्वयोनिस्त्वं आत्मभूः । सर्वप्रभुरनीशस्त्वं एकस्त्वं सर्वरूपभाक् ॥ २१ ॥
sarvajñastvaṃ avijñātaḥ sarvayonistvaṃ ātmabhūḥ | sarvaprabhuranīśastvaṃ ekastvaṃ sarvarūpabhāk || 21 ||
सप्तसामोपगीतं त्वां सप्तार्णवजलेशयं । सप्तार्चिर्मुखं आचख्युः सप्तलोकैकसंश्रयम् ॥ २२ ॥
saptasāmopagītaṃ tvāṃ saptārṇavajaleśayaṃ | saptārcirmukhaṃ ācakhyuḥ saptalokaikasaṃśrayam || 22 ||
चतुर्वर्गफलं ज्ञानं कालावस्था चतुर्युगा । चतुर्वर्णमयो लोकस्त्वत्तः सर्वं चतुर्मुखाथ् ॥ २३ ॥
caturvargaphalaṃ jñānaṃ kālāvasthā caturyugā | caturvarṇamayo lokastvattaḥ sarvaṃ caturmukhāth || 23 ||
अभ्यासनिगृहीतेन मनसा हृदयाश्रयं । ज्योतिर्मयं विचिन्वन्ति योगिनस्त्वां विमुक्तये ॥ २४ ॥
abhyāsanigṛhītena manasā hṛdayāśrayaṃ | jyotirmayaṃ vicinvanti yoginastvāṃ vimuktaye || 24 ||
अजस्य गृह्णतो जन्म निरीहस्य हतद्विषः । स्वपतो जागरूकस्य याथात्म्यं वेद कस्तव ॥ २५ ॥
ajasya gṛhṇato janma nirīhasya hatadviṣaḥ | svapato jāgarūkasya yāthātmyaṃ veda kastava || 25 ||
शब्दादीन्विषयान्भोक्तुं चरितुं दुश्चरं तपः । पर्याप्तोऽसि प्रजाः पातुं औदासीन्येन वर्तितुं ॥ २६ ॥
śabdādīnviṣayānbhoktuṃ carituṃ duścaraṃ tapaḥ | paryāpto'si prajāḥ pātuṃ audāsīnyena vartituṃ || 26 ||
बहुधाप्यागमैर्भिन्नाः पन्थानः सिद्धिहेतवः । त्वय्येव निपतन्त्योघा जाह्नवीया इवार्णवे ॥ २७ ॥
bahudhāpyāgamairbhinnāḥ panthānaḥ siddhihetavaḥ | tvayyeva nipatantyoghā jāhnavīyā ivārṇave || 27 ||
त्वय्यावेशितचित्तानां त्वत्समर्पितकर्मणां । गतिस्त्वं वीतरागाणां अभूयःसंनिवृत्तये ॥ २८ ॥
tvayyāveśitacittānāṃ tvatsamarpitakarmaṇāṃ | gatistvaṃ vītarāgāṇāṃ abhūyaḥsaṃnivṛttaye || 28 ||
प्रत्यक्षोऽप्यपरिच्छेद्यो मह्यादिर्महिमा तव । आप्तवागनुमानाभ्यां साध्यं त्वां प्रति का कथा ॥ २९ ॥
pratyakṣo'pyaparicchedyo mahyādirmahimā tava | āptavāganumānābhyāṃ sādhyaṃ tvāṃ prati kā kathā || 29 ||
केवलं स्मरणेनैव पुनासि पुरुषं यतः । अनेन वृत्तयः शेषा निवेदितफलास्त्वयि ॥ ३० ॥
kevalaṃ smaraṇenaiva punāsi puruṣaṃ yataḥ | anena vṛttayaḥ śeṣā niveditaphalāstvayi || 30 ||
उदधेरिव रत्नानि तेजांसीव विवस्वतः । स्तुतिभ्यो व्यतिरिच्यन्ते दूरेण चरितानि ते ॥ ३१ ॥
udadheriva ratnāni tejāṃsīva vivasvataḥ | stutibhyo vyatiricyante dūreṇa caritāni te || 31 ||
अनवाप्तं अवाप्तव्यं न ते किंचन विद्यते । लोकानुग्रह एवैको हेतुस्ते जन्मकरमणोः ॥ ३२ ॥
anavāptaṃ avāptavyaṃ na te kiṃcana vidyate | lokānugraha evaiko hetuste janmakaramaṇoḥ || 32 ||
महिमानं यदुत्कीर्त्य तव संह्रियते वचः । श्रमेण तदशक्त्या वा न गुणानां इयत्तया ॥ ३३ ॥
mahimānaṃ yadutkīrtya tava saṃhriyate vacaḥ | śrameṇa tadaśaktyā vā na guṇānāṃ iyattayā || 33 ||
इति प्रसादयां आसुस्तव संह्रियते वचः । भूतार्थव्याहृतिः सा हि न स्तुतिः परमेष्ठिनः ॥ ३४ ॥
iti prasādayāṃ āsustava saṃhriyate vacaḥ | bhūtārthavyāhṛtiḥ sā hi na stutiḥ parameṣṭhinaḥ || 34 ||
तस्मै कुशलसंप्रश्नव्यञ्जितप्रीतये सुराः । भयं अप्रलयोद्वेलादाचख्युर्नैरृतोदधेः ॥ ३५ ॥
tasmai kuśalasaṃpraśnavyañjitaprītaye surāḥ | bhayaṃ apralayodvelādācakhyurnairṛtodadheḥ || 35 ||
अथ वेलासमासन्नशैलरन्ध्रानुनादिना । स्वरेणोवाच भगवान्परिभूतार्णवध्वनिः ॥ ३६ ॥
atha velāsamāsannaśailarandhrānunādinā | svareṇovāca bhagavānparibhūtārṇavadhvaniḥ || 36 ||
पुराणस्य कवेस्तस्य वर्णस्थानसमीरिता । बभूव कृतसंस्कारा चरितार्थैव भारती ॥ ३७ ॥
purāṇasya kavestasya varṇasthānasamīritā | babhūva kṛtasaṃskārā caritārthaiva bhāratī || 37 ||
बभौ स दशनज्योत्स्ना सा विभोर्वदनोद्गता । निर्यातशेषा चरणाद्गङ्गेवोर्ध्वप्रवर्तिनी ॥ ३८ ॥
babhau sa daśanajyotsnā sā vibhorvadanodgatā | niryātaśeṣā caraṇādgaṅgevordhvapravartinī || 38 ||
जाने वो रक्षसाक्रान्तावनुभावपराक्रमौ । अङ्गिनां तमसेवोभौ गुणौ प्रथ्ममध्यमौ ॥ ३९ ॥
jāne vo rakṣasākrāntāvanubhāvaparākramau | aṅgināṃ tamasevobhau guṇau prathmamadhyamau || 39 ||
विदितं तप्यमानं च तेन मे भुवन्त्रयं । अकामोपनतेनेव साधोर्हृदयं एनसा ॥ ४० ॥
viditaṃ tapyamānaṃ ca tena me bhuvantrayaṃ | akāmopanateneva sādhorhṛdayaṃ enasā || 40 ||
कार्येषु चैककार्यत्वादभ्यर्थ्योऽस्मि न वज्रिणा । स्वयं एव हि वातोऽग्नेः सारथ्यं प्रतिपद्यते ॥ ४१ ॥
kāryeṣu caikakāryatvādabhyarthyo'smi na vajriṇā | svayaṃ eva hi vāto'gneḥ sārathyaṃ pratipadyate || 41 ||
स्वासिधारापरिहृतः कामं चक्रस्य तेन मे । स्थापितो दशमो मूर्धा लव्यांश इव रक्षसा ॥ ४२ ॥
svāsidhārāparihṛtaḥ kāmaṃ cakrasya tena me | sthāpito daśamo mūrdhā lavyāṃśa iva rakṣasā || 42 ||
स्रष्टुर्वरातिसर्गात्तु मया तस्य दुरात्मनः । अत्यारूढं रिपोः सोढं चन्दनेव भोगिनः ॥ ४३ ॥
sraṣṭurvarātisargāttu mayā tasya durātmanaḥ | atyārūḍhaṃ ripoḥ soḍhaṃ candaneva bhoginaḥ || 43 ||
धातारं तपसा प्रीतं ययाचे स हि राक्षसः । दैवात्सर्गादवध्यत्वं मर्त्येष्वास्थापराङ्मुखः ॥ ४४ ॥
dhātāraṃ tapasā prītaṃ yayāce sa hi rākṣasaḥ | daivātsargādavadhyatvaṃ martyeṣvāsthāparāṅmukhaḥ || 44 ||
सोऽहं दाशरथिर्भूत्वा रणभूमेर्बलिक्षमं । करिष्यामि शरैस्तीक्ष्णैस्तच्छिरःकमलोच्चयं ॥ ४५ ॥
so'haṃ dāśarathirbhūtvā raṇabhūmerbalikṣamaṃ | kariṣyāmi śaraistīkṣṇaistacchiraḥkamaloccayaṃ || 45 ||
अचिराद्वज्वभिर्भागं कल्पितं विधिवत्पुनः । मायाविभिरनालीढं आदास्यध्वे मिशाचरैः ॥ ४६ ॥
acirādvajvabhirbhāgaṃ kalpitaṃ vidhivatpunaḥ | māyāvibhiranālīḍhaṃ ādāsyadhve miśācaraiḥ || 46 ||
वैमानिकाः पुण्यकृतस्त्यजन्तु मरुतां पथि । पुष्पकालोकसंक्षोभं मेघावरणतत्पराः ॥ ४७ ॥
vaimānikāḥ puṇyakṛtastyajantu marutāṃ pathi | puṣpakālokasaṃkṣobhaṃ meghāvaraṇatatparāḥ || 47 ||
मोष्यध्वे स्वर्गबन्दीनां वेणीबन्धानदूषितान् । शापयन्त्रितपौलस्त्यबलात्कारकचग्रहैः ॥ ४८ ॥
moṣyadhve svargabandīnāṃ veṇībandhānadūṣitān | śāpayantritapaulastyabalātkārakacagrahaiḥ || 48 ||
रावणावग्रहक्लान्तं इति वागमृतेन सः । अभिवृष्य मरुत्सस्यं कृष्णमेघस्तिरोदधे ॥ ४९ ॥
rāvaṇāvagrahaklāntaṃ iti vāgamṛtena saḥ | abhivṛṣya marutsasyaṃ kṛṣṇameghastirodadhe || 49 ||
पुरुहूतप्रभृतयः सुरकार्योद्यतं सुराः । अंशैरनुययुर्विष्णुं पुष्पैर्वायुं इव द्रुमाः ॥ ५० ॥
puruhūtaprabhṛtayaḥ surakāryodyataṃ surāḥ | aṃśairanuyayurviṣṇuṃ puṣpairvāyuṃ iva drumāḥ || 50 ||
अथ तस्य विशांपत्युरन्ते काम्यस्य कर्मणः । पुरुषः प्रबभूवाग्नेर्विस्मयेन सहर्त्विजां ॥ ५१ ॥
atha tasya viśāṃpatyurante kāmyasya karmaṇaḥ | puruṣaḥ prababhūvāgnervismayena sahartvijāṃ || 51 ||
हेमपात्रगतं दोर्भ्यां आदधानः पयश्चरुं । अनुप्रवेशादाद्यस्य पुंसस्तेनापि दुर्वहं ॥ ५२ ॥
hemapātragataṃ dorbhyāṃ ādadhānaḥ payaścaruṃ | anupraveśādādyasya puṃsastenāpi durvahaṃ || 52 ||
प्राजापत्योपनीतं तद्(?) अन्नं प्रत्यग्रहीन्नृपः । वृषेव पयसां सारं आविष्कृतं उदन्वता ॥ ५३ ॥
prājāpatyopanītaṃ tad(?) annaṃ pratyagrahīnnṛpaḥ | vṛṣeva payasāṃ sāraṃ āviṣkṛtaṃ udanvatā || 53 ||
अनेन कथिता राज्ञो गुणास्तस्यान्यदुर्लभाः । प्रसूतिं चकमे तस्मिंस्त्रैलोक्यप्रभवोऽपि यथ् ॥ ५४ ॥
anena kathitā rājño guṇāstasyānyadurlabhāḥ | prasūtiṃ cakame tasmiṃstrailokyaprabhavo'pi yath || 54 ||
स तेजो वैश्नवं पत्न्योर्विभेजे चरुसंज्ञितं । द्यावापृथिव्योः प्रत्यग्रं अहर्पतिरिवातपं ॥ ५५ ॥
sa tejo vaiśnavaṃ patnyorvibheje carusaṃjñitaṃ | dyāvāpṛthivyoḥ pratyagraṃ aharpatirivātapaṃ || 55 ||
अर्चिता तस्य कौसल्या प्रिया केकयवंशजा । अतः संभावितां ताभ्यां सुमित्रां ऐच्छदीश्वरः ॥ ५६ ॥
arcitā tasya kausalyā priyā kekayavaṃśajā | ataḥ saṃbhāvitāṃ tābhyāṃ sumitrāṃ aicchadīśvaraḥ || 56 ||
ते बहुज्ञस्य चित्तज्ञे पत्न्यौ पत्युर्महीषितः । चरोरर्धार्धभागाभ्यां तां अयोजयतां उभे ॥ ५७ ॥
te bahujñasya cittajñe patnyau patyurmahīṣitaḥ | carorardhārdhabhāgābhyāṃ tāṃ ayojayatāṃ ubhe || 57 ||
सापि प्रणयवत्यासीत्सपत्न्योरुभयोरपि । भ्रमरी वारणस्येव मदनिस्यन्दलेखयोः ॥ ५८ ॥
sāpi praṇayavatyāsītsapatnyorubhayorapi | bhramarī vāraṇasyeva madanisyandalekhayoḥ || 58 ||
ताभिर्गर्भः प्रजाभूत्यै दध्रे देवांशसम्भवः । सौरीभिरिव नाडीभिरमृताख्याभिरम्मयः ॥ ५९ ॥
tābhirgarbhaḥ prajābhūtyai dadhre devāṃśasambhavaḥ | saurībhiriva nāḍībhiramṛtākhyābhirammayaḥ || 59 ||
समं आपन्नसत्त्वास्ता रेजुरापाण्डुरत्विषः । अन्तर्गतफलारम्भाः सस्यानां इव संपदः ॥ ६० ॥
samaṃ āpannasattvāstā rejurāpāṇḍuratviṣaḥ | antargataphalārambhāḥ sasyānāṃ iva saṃpadaḥ || 60 ||
गुप्तं ददृशुरात्मानं सर्वाः स्वप्नेषु वामनैः । जलजासिगदाशार्ङ्गचक्रलाञ्छितमूर्तिभिः ॥ ६१ ॥
guptaṃ dadṛśurātmānaṃ sarvāḥ svapneṣu vāmanaiḥ | jalajāsigadāśārṅgacakralāñchitamūrtibhiḥ || 61 ||
हेमपक्षप्रभाजालं गगने च वितन्वता । उह्यन्ते स्म सुपर्णेन वेगाकृष्टपय्ॐउचा ॥ ६२ ॥
hemapakṣaprabhājālaṃ gagane ca vitanvatā | uhyante sma suparṇena vegākṛṣṭapayoṃucā || 62 ||
बिभ्रत्या कौस्तुभं न्यासं स्तनान्तरविलम्बिनं । पर्युपास्यन्त लक्ष्म्या च पद्मव्यजनहस्तया ॥ ६३ ॥
bibhratyā kaustubhaṃ nyāsaṃ stanāntaravilambinaṃ | paryupāsyanta lakṣmyā ca padmavyajanahastayā || 63 ||
कृताभिषेकैर्दिव्यायां त्रिस्रोतसि च सप्तभिः । ब्रह्म र्षिभिः परं ब्रह्म गृणध्बिरुपतस्थिरे ॥ ६४ ॥
kṛtābhiṣekairdivyāyāṃ trisrotasi ca saptabhiḥ | brahma rṣibhiḥ paraṃ brahma gṛṇadhbirupatasthire || 64 ||
ताभ्यस्तथाविधान्स्वप्नाञ्छ्रुत्वा प्रीतो हि पार्थिवः । मेने परार्ध्यं आत्मानं गुरुत्वेन जग्द्गुरोः ॥ ६५ ॥
tābhyastathāvidhānsvapnāñchrutvā prīto hi pārthivaḥ | mene parārdhyaṃ ātmānaṃ gurutvena jagdguroḥ || 65 ||
विभक्तात्मा विभुस्तासां एकः कुषिष्वनेकधा । उवास प्रतिमाचन्द्रः प्रसन्नानां अपां इव ॥ ६६ ॥
vibhaktātmā vibhustāsāṃ ekaḥ kuṣiṣvanekadhā | uvāsa pratimācandraḥ prasannānāṃ apāṃ iva || 66 ||
अथाग्रमहिषी राज्ञः प्रसूतिसमये सती । पुत्रं तमोऽपहं लेभे नक्तं ज्योतिरिवौषधिः ॥ ६७ ॥
athāgramahiṣī rājñaḥ prasūtisamaye satī | putraṃ tamo'pahaṃ lebhe naktaṃ jyotirivauṣadhiḥ || 67 ||
राम इत्यभिरामेण तेनाप्रतिम तेजसा । नामधेयं गुरुश्चक्रे जगत्प्रथममङ्गलं ॥ ६८ ॥
rāma ityabhirāmeṇa tenāpratima tejasā | nāmadheyaṃ guruścakre jagatprathamamaṅgalaṃ || 68 ||
रघुवंशप्रदीपेन तेनाप्रतिम तेजसा । रक्षागृहगता दीपाः प्रत्यादिष्ट इवाभवन् ॥ ६९ ॥
raghuvaṃśapradīpena tenāpratima tejasā | rakṣāgṛhagatā dīpāḥ pratyādiṣṭa ivābhavan || 69 ||
शय्यागतेन रामेण माता शातोदरी बभौ । सैकताम्भोजबलिना जाह्नवीव शरत्कृशा ॥ ७० ॥
śayyāgatena rāmeṇa mātā śātodarī babhau | saikatāmbhojabalinā jāhnavīva śaratkṛśā || 70 ||
कैकेय्यास्तनयो जज्ञे भरतो नाम शीलवान् । जनयित्रीं अलंचक्रे यः प्रश्रय इव श्रियं ॥ ७१ ॥
kaikeyyāstanayo jajñe bharato nāma śīlavān | janayitrīṃ alaṃcakre yaḥ praśraya iva śriyaṃ || 71 ||
सुतौ लक्ष्मणशत्रुघ्नौ सुमित्रा सुषुवे यमौ । सम्यगागमिता विद्या प्रबोधविनयाविव ॥ ७२ ॥
sutau lakṣmaṇaśatrughnau sumitrā suṣuve yamau | samyagāgamitā vidyā prabodhavinayāviva || 72 ||
निर्दोषं अभवत्सर्वं आविष्कृतगुणं जगथ् । अन्वगादिव हि स्वर्गो गां गतं पुरुषोत्तमं ॥ ७३ ॥
nirdoṣaṃ abhavatsarvaṃ āviṣkṛtaguṇaṃ jagath | anvagādiva hi svargo gāṃ gataṃ puruṣottamaṃ || 73 ||
तस्योदये चतुर्मूर्तेः पौलस्त्यचकितेश्वराः । विरजस्कैर्नभस्वद्भिर्दिश उच्छ्वसिता इव ॥ ७४ ॥
tasyodaye caturmūrteḥ paulastyacakiteśvarāḥ | virajaskairnabhasvadbhirdiśa ucchvasitā iva || 74 ||
कृशानुरपधूमत्वात्प्रसन्नत्वात्प्रभाकरः । रक्षिविप्रकृतावास्तां अपविद्धशुचाविव ॥ ७५ ॥
kṛśānurapadhūmatvātprasannatvātprabhākaraḥ | rakṣiviprakṛtāvāstāṃ apaviddhaśucāviva || 75 ||
दशाननकिरीटेभ्यस्तत्क्षणं राक्षसश्रियः । मणिव्याजेन पर्यस्ताः पृथिव्यां अश्रुबिन्दवः ॥ ७६ ॥
daśānanakirīṭebhyastatkṣaṇaṃ rākṣasaśriyaḥ | maṇivyājena paryastāḥ pṛthivyāṃ aśrubindavaḥ || 76 ||
पुत्रजन्मप्रवेश्यानां तूर्याणां तस्य पुत्रिणः । आरम्भं प्रथमं चक्रुर्देवधुन्दुभयो दिवि ॥ ७७ ॥
putrajanmapraveśyānāṃ tūryāṇāṃ tasya putriṇaḥ | ārambhaṃ prathamaṃ cakrurdevadhundubhayo divi || 77 ||
संतानकमयी वृष्टिर्भवने चास्य पेतुषी । समङ्गलोपचाराणां सैवादिरचनाभवथ् ॥ ७८ ॥
saṃtānakamayī vṛṣṭirbhavane cāsya petuṣī | samaṅgalopacārāṇāṃ saivādiracanābhavath || 78 ||
कुमाराः कृतसंस्कारास्ते धात्रिस्तन्य पायिनः । आनन्देनाग्रजेनेव समं ववृधिरे पितुः ॥ ७९ ॥
kumārāḥ kṛtasaṃskārāste dhātristanya pāyinaḥ | ānandenāgrajeneva samaṃ vavṛdhire pituḥ || 79 ||
स्वाभाविकं विनीतत्वं तेषं विनयकर्मणा । मुमूर्छ सहजं तेजो हविषेव हविर्भुजां ॥ ८० ॥
svābhāvikaṃ vinītatvaṃ teṣaṃ vinayakarmaṇā | mumūrcha sahajaṃ tejo haviṣeva havirbhujāṃ || 80 ||
परस्पराविरुद्धास्ते तद्रघोरनघं कुलं । अलं उद्द्योतयां आसुर्देवारण्यं इवर्तवः ॥ ८१ ॥
parasparāviruddhāste tadraghoranaghaṃ kulaṃ | alaṃ uddyotayāṃ āsurdevāraṇyaṃ ivartavaḥ || 81 ||
समानेऽपि हि सौभ्रात्रे यथोभौ रामलक्ष्मणौ । तथा भरतशत्रुघ्नौ प्रीत्या द्वन्द्वं बभूवतुः ॥ ८२ ॥
samāne'pi hi saubhrātre yathobhau rāmalakṣmaṇau | tathā bharataśatrughnau prītyā dvandvaṃ babhūvatuḥ || 82 ||
तेषां द्वयोर्द्वयोरैक्यं बिभिदे न कदाचन । यथा वायुविभावस्वोर्यथा चन्द्रसमुद्रयोः ॥ ८३ ॥
teṣāṃ dvayordvayoraikyaṃ bibhide na kadācana | yathā vāyuvibhāvasvoryathā candrasamudrayoḥ || 83 ||
ते प्रजानां प्रजानाथास्तेजसा प्रश्रयेण च । मनो जह्रुर्निदाघान्ते श्यामाभ्रा दिवसा इव ॥ ८४ ॥
te prajānāṃ prajānāthāstejasā praśrayeṇa ca | mano jahrurnidāghānte śyāmābhrā divasā iva || 84 ||
स चतुर्धा बभौ व्यस्तः प्रसवः पृथिवीपतेः । धर्मार्थकाममोक्षाणां अवतार इवाङ्गभाक् ॥ ८५ ॥
sa caturdhā babhau vyastaḥ prasavaḥ pṛthivīpateḥ | dharmārthakāmamokṣāṇāṃ avatāra ivāṅgabhāk || 85 ||
गुणैराराधयां आसुस्ते गुरुं गुरुवत्सलाः । तं एव चतुर्नतेशं रत्नैरिव महार्णवाः ॥ ८६ ॥
guṇairārādhayāṃ āsuste guruṃ guruvatsalāḥ | taṃ eva caturnateśaṃ ratnairiva mahārṇavāḥ || 86 ||
सुरगज इव दन्तैर्भग्नदैत्यासिधारैर्नय इव पणबन्धव्यक्तयोगैरुपायैः । हरिरिव युगदीर्घैर्दोर्भिरंषैस्तदीयैः पतिरवनिपतीनां तैश्चकाशे चतुर्भिः ॥ ८७ ॥
suragaja iva dantairbhagnadaityāsidhārairnaya iva paṇabandhavyaktayogairupāyaiḥ | haririva yugadīrghairdorbhiraṃṣaistadīyaiḥ patiravanipatīnāṃ taiścakāśe caturbhiḥ || 87 ||
Keys: ← → turn the page, J K step through the verses.
Illustration: Verse & Place (Project-owned).