अथात्मनः शब्दगुणं गुणज्ञः पदं विमानेन विगाहमानः । रत्नाकरं वीक्ष्य मिथः स जायां रामाभिधानो हरिरित्युवाच ॥ १ ॥
athātmanaḥ śabdaguṇaṃ guṇajñaḥ padaṃ vimānena vigāhamānaḥ | ratnākaraṃ vīkṣya mithaḥ sa jāyāṃ rāmābhidhāno harirityuvāca || 1 ||
सर्गः १३
A canto of Kalidasa's Raghuvamsha.
79 versesSanskrit with transliteration
परम गुणज्ञ राम-नामधारी विष्णु भगवान्, पुष्पक विमान पर सवार होकर, आकाश की राह से अयोध्या को चले-उस आकाश की राह से जिसका गुण शब्द है, अर्थात्जि सके बिना शब्द की उत्पत्ति ही नहीं हो सकती, और जो उन्हीं, अर्थात् विष्णु के ही, पैर से एक बार मापा जा चुका है। नीचे भरे हुए रत्नाकर समुद्र को देख कर, एकान्त में, उन्होंने अपनी पत्नी सीता से इस प्रकार कहना आरम्भ किया:--
"हे वैदेही ! फेने से परिपूर्ण इस जलराशि को तो देख । मेरे निर्माण किये हुए पुल ने इसे मलयाचल तक विभक्त कर दिया है-इसके दो टुकड़े कर दिये हैं । आकाश-गङ्गा के द्वारा दो विभागों में बँटे हुए, चमकते हुए सुन्दर तारोंवाले, शरद् ऋतु के उज्ज्वल आकाश की तरह यह मालूम हो रहा है । पहले यह इतना लम्बा, चौड़ा और गहरा न था । सुनते हैं, मेरे पूर्वजों ने ही इसे इतना बड़ा कर दिया है। यह घटना राजा सगर के समय की है। उन्होंने यज्ञ की दीक्षा लेकर घोड़ा छोड़ा। उस पवित्र घोड़े को कपिल ने पाताल पहुंचा दिया। उसे ढूँढ़ने के लिए सगर के सुतों ने, दूर
उत्पन्न हुआ है। मत्स्य और कच्छप आदि अवतार लेनेवाले विष्णु के रूप की तरह यह भी अपना रूप बदला करता है-कभी ऊँचा उठ जाता है, कभी आगे बढ़ जाता है और कभी पीछे हट जाता है। विष्णु की महिमा जैसे दसों दिशाओं में व्याप्त है वैसे ही इसके विस्तार से भी दसो दिशायें व्याप्त हैं-कोई दिशा ऐसी नहीं जिसमें यह न हो। विष्णु ही की तरह न इसके रूप का ठीक ठीक ज्ञान हो सकता है और न इसके विस्तार ही का। निश्चय-पूर्वक कोई यह नहीं कह सकता कि समुद्र इतना है अथवा इस तरह का है। जैसे विष्णु का यथार्थ ज्ञान नहीं हो सकता वैसेही इसका भी नहीं हो सकता।
"युगों के अन्त में, सारे लोकों का संहार करके, प्रलय होने पर, आदि-पुरुष विष्णु इसी में योग-निद्रा को प्राप्त होते हैं। उस समय उनकी नाभि से उत्पन्न हुए, कमल पर बैठने वाले पहले प्रजापति, इसी के भीतर, उनकी स्तुति करते हैं। यह बड़ा ही दयालु है। शरण आये हुओं की यह सदा रक्षा करता है । शत्रुओं से पीड़ित हुए राजा जैसे किसी धर्मिष्ठ राजा को मध्यस्थ मान कर उसकी शरण जाते हैं वैसे ही इन्द्र के वज्र से पंख कटे हुए सैकड़ों पर्वत इसके प्रासरे रहते हैं। इन्द्र के कोप-भाजन होने से उन बेचारों का सारा गर्व चूर हो गया है। वे यद्यपि सर्वथा दीन हैं, तथापि यह उनका तिरस्कार नहीं करता । उन्हें अपनी शरण में रख कर उनकी रक्षा कर रहा है। आदि-वराह ने जिस समय पृथ्वी को पाताल से ऊपर उठाया था उस समय, प्रलय के कारण, बढ़े हुए इसके स्वच्छ जल ने, पृथ्वी का मुँह ढक कर, क्षण मात्र के लिए उसके घूंघट का काम किया था।
"और लोग अपनी पत्नियों के साथ जैसा व्यवहार करते हैं ठीक वैसा ही व्यवहार यह नहीं करता। इसके व्यवहार में कुछ विलक्ष- णता है। यह अपने तरङ्गरूपी अधरों का ख़ुद भी दान देने में बड़ा निपुण है। धृष्टता-पूर्वक इससे संगम करने वाली नदियों को यह खुद भी पीता है और उनसे अपने को भी पिलाता है । यह विलक्षणता नहीं तो क्या है ?
हैं। उन्हें निगल कर ये अपने मुँह बन्द कर लेती हैं और अपने सिरों से, जिनमें छोटे छोटे छेद हैं, उस पानी के प्रवाह को फ़ौवारे की तरह ऊपर फेंक देती हैं।
"मतङ्गाकार मगर-जलहस्ती-भी अच्छा तमाशा कर रहे हैं । जल के भीतर से सहसा ऊपर उठ कर समुद्र के फेने को ये द्विधा विभक्त कर देते हैं । फेने के बीच में इनके एकाएक प्रकट हो जाने से फेना इधर उधर दो टुकड़ों में बँट जाता है। कुछ तो वह इनकी एक कनपटी पर फैल जाता है, कुछ दूसरी पर । अतएव, ऐसा मालूम होता है जैसे वह, इनके सिर के दोनों तरफ़, कानों का चमर बन गया हो। क्यों, ऐसा ही मालूम होता है न ?
"तीर की वायु लेने के लिए निकले हुए इन बड़े बड़े साँपों को तो देख । समुद्र की बड़ी बड़ी लहरों में और इनमें बहुत ही कम भेद है। इनके और लहरों के आकार तथा रङ्ग दोनों में प्रायः समता है। इनके फनों पर जो मणियाँ हैं उनकी चमक, सूर्य की किरणों के संयोग से, बहुत बढ़ रही है। इसीसे ये पहचाने भी जाते हैं। यदि यह बात न होती तो इनकी पहचान कठिनता से हो सकती।
"ये लतायें तेरे अधरों की स्पर्धा करनेवाले मूंगों की हैं । तरङ्गों के वेग के कारण शङ्खों का समूह उनमें जा गिरता है। वहाँ ऊपर को उठे हुए उनके अङ्करों से शङ्खों का मुँह छिद जाता है। अतएव बड़ी कठिनता से किसी तरह वे वहाँ से पीछे लौट सकते हैं।
"देख, वह पर्वतप्राय काला काला मेघ समुद्र के ऊपर लटक रहा है। वह पानी पीना चाहता है; परन्तु अच्छी तरह पीने नहीं पाता । भँवरों में पड़ कर वह इधर उधर मारा मारा फिरता है । उसके इस तरह इधर उधर घूमने से ऐसा जान पड़ता है जैसे मन्दराचल फिर समुद्र को मथ रहा हो । आहा ! पानी पीने के लिए झुके हुए इस मेघ ने समुद्र की शोभा को बहुत ही बढ़ा दिया है।
"खारी समुद्र की वह तीर-भूमि लोहे के चक्र के सदृश गोल गोल
इससे बहुत पतली जान पड़ती है। अपने पतलेपन और नीले रङ्ग के कारण वह ऐसी मालूम होती है जैसे चक्र की धार पर लगे हुए मोरचे की पतली पतलो तह ।
"हे दीर्घनयनी ! समुद्र-तीर-वर्तिनी वायु शायद यह समझ रही है कि तेरे बिम्बाधर में विद्यमान रस का मैं बेतरह प्यासा हूँ।अतएव, मुझे इतना धीरज नहीं कि मैं तेरा शृङ्गार हो चुकने तक ठहरा रहूँ-मुझे एक एक पल भारी सा हो रहा है। यही सोच कर मानों वह तेरे मुख का मण्डन, केतकी के फूलों की पराग-रज से, कर रही है। जल्दी के कारण मैं तेरे मुख का मण्डन नहीं होने देता । इससे, मुझ पर कृपा करके, वायु ही तेरे मुख का मण्डन सा कर रही है।
"देख तो, विमान कितने वेग से जा रहा है। हम लोग, पल ही भर में, समुद्र पार करके, किनारे पर, पहुँच गये । समुद्र-तट की शोभा भी देखने ही लायक है। फलों से लदे हुए सुपारी के पेड़ बहुत ही भले मालूम होते हैं। फटी हुई सीपियों से निकले हुए मोतियों के ढेर के ढेर रेत पर पड़े हुए कैसे अच्छे लगते हैं।
"हे मृगनयनी ! ज़रा पीछे मुड़ कर तो देख । न मालूम कितनी दूर हम लोग निकल आये। केले के समान सुन्दर जवाओंवाली जानकी ! समुद्रतीर-वर्तिनी वन-भूमि पर तो एक दृष्टि डाल । जैसे जैसे समुद्र दूर होता जाता है वैसे ही वैसे वह उसके भीतर से निकलती हुई सी चली आती है।
"इस विमान की गति को तो देख । मैं इसकी कहाँ तक प्रशंसा करूँ? कभी तो यह देवताओं के मार्ग से चलता है, कभी बादलों के और कभो पक्षियों के । जिधर से चलने को मेरा जी चाहता है उधर ही से यह जाता है। यह मेरे मन की भी बात समझ जाता है।
हैं। उन्हें निगल कर ये अपने मुँह बन्द कर लेती हैं और अपने सिरों से, जिनमें छोटे छोटे छेद हैं, उस पानी के प्रवाह को फ़ौवारे की तरह ऊपर फेंक देती हैं।
"ये मतङ्गाकार मगर-जलहस्ती-भी अच्छा तमाशा कर रहे हैं । जल के भीतर से सहसा ऊपर उठ कर समुद्र के फेने को ये द्विधा विभक्त कर देते हैं । फेने के बीच में इनके एकाएक प्रकट हो जाने से फेना इधर उधर दो टुकड़ों में बँट जाता है। कुछ तो वह इनकी एक कनपटी पर फैल जाता है, कुछ दूसरी पर । अतएव, ऐसा मालूम होता है जैसे वह, इनके सिर के दोनों तरफ़, कानों का चमर बन गया हो। क्यों, ऐसा ही मालूम होता है न?
"तीर की वायु लेने के लिए निकले हुए इन बड़े बड़े साँपों को तो देख। समुद्र की बड़ी बड़ी लहरों में और इनमें बहुत ही कम भेद है। इनके और लहरों के प्राकार तथा रङ्ग दोनों में प्रायः समता है। इनके फनों पर जो मणियाँ हैं उनकी चमक, सूर्य की किरणों के संयोग से, बहुत बढ़ रही है। इसीसे ये पहचाने भी जाते हैं। यदि यह बात न होती तो इनकी पहचान कठिनता से हो सकती।
"ये लतायें तेरे अधरों की स्पर्धा करनेवाले मूंगों की हैं । तरङ्गों के वेग के कारण शङ्खों का समूह उनमें जा गिरता है। वहाँ ऊपर को उठे हुए उनके अङ्करों से शङ्खों का मुँह छिद जाता है। अतएव बड़ी कठिनता से किसी तरह वे वहाँ से पीछे लौट सकते हैं।
"देख, वह पर्वतप्राय काला काला मेघ समुद्र के ऊपर लटक रहा है। वह पानी पीना चाहता है; परन्तु अच्छी तरह पीने नहीं पाता । भँवरों में पड़ कर वह इधर उधर मारा मारा फिरता है। उसके इस तरह इधर उधर घूमने से ऐसा जान पड़ता है जैसे मन्दराचल फिर समुद्र को मथ रहा हो । आहा ! पानी पीने के लिए झुके हुए इस मेघ ने समुद्र की शोभा को बहुत ही बढ़ा दिया है।
"खारी समुद्र की वह तीर-भूमि लोहे के चक्र के सदृश गोल गोल
इससे बहुत पतली जान पड़ती है। अपने पतलेपन और नीले रङ्ग के कारण वह ऐसी मालूम होती है जैसे चक्र की धार पर लगे हुए मोरचे,की पतली पतली तह।
"हे दीघनयनी! समुद्र-तीर-वर्तिनी वायु शायद यह समझ रही है कि तेरे बिम्बाधर में विद्यमान रस का मैं बेतरह प्यासा हूँ। अतएव, मुझे इतना धीरज नहीं कि मैं तेरा शृङ्गार हो चुकने तक ठहरा रहूँ-मुझे एक एक पल भारी सा हो रहा है। यही सोच कर मानों वह तेरे मुख का मण्डन, केतकी के फूलों की पराग-रज से, कर रही है। जल्दी के कारण मैं तेरे मुख का मण्डन नहीं होने देता। इससे, मुझ पर कृपा करके, वायु ही तेरे मुख का मण्डन सा कर रही है।
"देख तो, विमान कितने वेग से जा रहा है। हम लोग, पल ही भर में, समुद्र पार करके, किनारे पर, पहुँच गये। समुद्र-तट की शोभा भी देखने ही लायक है। फलों से लदे हुए सुपारी के पेड़ बहुत ही भले मालूम होते हैं। फटी हुई सीपियों से निकले हुए मोतियों के ढेर के ढेर रेत पर पड़े हुए कैसे अच्छे लगते हैं।
"हे मृगनयनी! ज़रा पीछे मुड़ कर तो देख। न मालूम कितनी दूर हम लोग निकल आये। केले के समान सुन्दर जवाओंवाली जानकी ! समुद्रतीर-वर्तिनी वन-भूमि पर तो एक दृष्टि डाल । जैसे जैसे समुद्र दूर होता जाता है वैसे ही वैसे वह उसके भीतर से निकलती हुई सी चली आती है।
"इस विमान की गति को तो देख। मैं इसकी कहाँ तक प्रशंसा करूँ? कभी तो यह देवताओं के मार्ग से चलता है, कभी बादलों के और कभी पक्षियों के। जिधर से चलने को मेरा जी चाहता है उधर ही से यह जाता है। यह मेरे मन की भी बात समझ जाता है।
"इस समय हमारा विमान बादलों के बीच से जा रहा है। अतएव, कुतूहल में आकर जब तू अपना हाथ विमान की खिड़कियों से बाहर निकाल कर किसी मेघ को छू देती है तब बड़ा मज़ा होता है । हे कोपनशीले ! उस समय वह मेघ अपना बिजलीरूपी चमकीला भुजबन्द उतार कर तुझे एक और गहना सा देने लगता है । एक भुजबन्द तो पहले ही से तेरी बाँह पर है। परन्तु, वह शायद कहता होगा कि एक उसका भी चिह्न सही ।
"गेरुये वस्त्र धारण करनेवाले ये तपस्वी, चिरकाल से उजड़े हुए अपने अपने आश्रमों में आ कर, इस समय, उनमें नई पर्णशालाये बना रहे हैं। राक्षसों के डर से अपने आश्रम छोड़ कर ये लोग भाग गये थे। परन्तु अब उनका डर नहीं। अब तो इस जनस्थान में सब प्रकार प्रानन्द है; किसी विघ्न का नाम तक नहीं । इसीसे ये फिर बसने आये हैं।
"देख, यह वही स्थान है जहाँ तुझे ढूँढ़ते ढूँढ़ते मैंने तेरा एक बिछुआ ज़मीन पर पड़ा पाया था। उसने तेरे चरणारविन्दों से बिछुड़ने के दुःख से मौनसा साध लिया था-बोलना ही बन्द सा कर दिया था। इन लताओं को देख कर भी मुझे एक बात याद आ गई । इन बेचारियों में बोलने की शक्ति तो है नहीं। इस कारण, जिस मार्ग से तुझे राक्षस हर ले गया था उसे इन्होंने, कृपापूर्वक, अपनी झुके हुए पत्तोंवाली डालियों से मुझे दिखाया था। इन हरिणियों का भी मैं बहुत कृतज्ञ हूँ। तेरे वियोग में मुझे व्याकुल देख इन्होंने चरना बन्द करके, ऊँची पलकों वाली अपनी आँखें दक्षिण दिशा की तरफ़ उठाई थी । जिस मार्ग से तू गई थी उसकी मुझे कुछ भी खबर न थी। यह बात इन्हें मालूम सी हो गई थी। इसी से इन्होंने तेरे मार्ग की सूचना देकर मुझे अनुगृहीत किया था।
सामान, विना तेरे, मुझे अत्यन्त असह्य थे। जिस समय मैं इस पर ठहरा हुआ था उस समय गुफाओं के भीतर प्रतिध्वनित होने- वाली मेघों की गर्जना ने मुझे बड़ा दुःख दिया था। उसे सुन कर मेरा धीरज प्रायः छूट गया था। बात यह थी कि उस समय मुझे तुझ भीरु का कम्पपूर्ण प्रालिङ्गन याद आ गया था । मेघों को गरजते सुन तू डर कर काँपती हुई मेरी गोद में आ जाती थी। इसका मुझे एक नहीं, अनेक बार, अनुभव हो चुका था। इसी से तेरे हरे जाने के बाद, इस पर्वत के शिखर पर, मेघ गर्जना सुन कर वे सारी बाते मुझे याद आ गई थीं और बड़ी कठिनता से मैं उस गर्जना को सह सका था। इस पर्वत के शिखर पर एक बात और भी ऐसी हुई थी जिससे मुझे दुःख पहुँचा था। पानी बरस जाने के कारण, जमीन से उठी हुई भाफ़ का योग पाकर, खिली हुई नई कन्दलियों ने तेरी आँखों की शोभा की होड़ की थी। उनके अरुणिमामय फूल देकर मुझे, वैवाहिक धुवाँ लगने से अरुण हुई तेरी आँखों का स्मरण हो आया था। इसी से मेरे हृदय को पीड़ा पहुँची थी।
"देख, गोदावरी भी आ गई । विमान के झरोखों से बाहर लट- कती हुई तेरी सोने की करधनी के घुघुरुओं का शब्द सुन कर, गोदावरी के सारस पक्षी, आकाश में उड़ते हुए, आगे बढ़ कर, तुझसे भेंट सी करने आ रहे हैं।
"अहा ! बहुत दिनों के बाद आज फिर पञ्चवटी के दर्शन हुए हैं। यह वही पञ्चवटी है जिसमें तूने, कटि कमज़ोर होने पर भी, आम के पौधों को, पानी से घड़े भर भर कर, सींचा था । देख तो इसके मृग, मुँह ऊपर को उठाये हुए, हम लोगों की तरफ़ कितनी उत्सुकता से देख रहे हैं। इसे दुबारा देख कर आज मुझे बड़ा ही आनन्द हो रहा है। मुझे इस समय उस दिन की याद आ रही है जिस दिन आखेट से निपट कर, तेरी गोद में अपना सिर रक्खे हुए, नरकुल की कुटी के भीतर, एकान्त में, गोदावरी के किनारे, मैं सो गया था। उस समय, नदी की तरङ्गों को छूकर आई हुई वायु ने, मेरी सारी थकावट, एक पल में, दूर कर दी थी। क्यों, याद है न ?
"अगस्त्य मुनि का नाम तो तूने अवश्य ही सुना होगा । शरत्काल में उनके उदय से सारे जलाशयों के जल निर्मल हो जाते हैं । मैले जलों को निर्मल करनेवाले उन्हीं अगस्त्य का यह भूतलवर्ती स्थान है। इनकी महिमा अवर्णनीय है। इन्होंने अपनी भौंह टेढ़ी करके, केवल एक बार कोपपूर्ण दृष्टि से देख कर ही, नहुष-नरेश को इन्द्र की पदवी से भ्रष्ट कर दिया था । परम कीर्तिमान अगस्त्य मुनि, इस समय, अग्निहोत्र कर रहे हैं। पाहवनीय, गाहपत्य और दक्षिण नामक उनकी तीनों आगों से उठा हुआ, हव्य की सुगन्धि से युक्त धुवाँ, देख, हम लोगों के विमान-मार्ग तक में छाया हुआ है । उसे सूंघने से मेरा रजोगुण दूर हो गया और मेरी आत्मा हलकी सी हो गई।
ऐसी उम्र तपस्या से डरे हुए इन्द्र ने यहीं उन्हें पाँच अप्सराओं के यौवनरूपी कपट-जाल में फंसाया था। अब भी वे यहीं रहते हैं । इस सरोवर के जल के भीतर बने हुए मन्दिर में उनका निवास है । इस समय उनके यहाँ गाना-बजाना हो रहा है। देख, मृदङ्ग की गम्भीर ध्वनि यहाँ, आकाश तक में, सुनाई दे रही है। उसकी प्रतिध्वनि से पुष्पक विमान के ऊपरी कमरे, क्षण क्षण में, गुञ्जायमान हो रहे हैं।
"सुतीक्ष्ण नाम का यह दूसरा तपस्वी है । इसका चरित्र बहुत ही उदार और स्वभाव बहुत ही सौम्य है। देख तो यह कितनी कठिन तपस्या कर रहा है। नीचे तो, इसके चारों तरफ, चार जगह, आग धधक रही है और ऊपर, इसके सिर पर, आकाश में, सूर्य तप रहा है। इस प्रकार इसे तपस्या करते देख, इन्द्र के मन में, एक बार सन्देह उत्पन्न हुआ। उसने कहा, ऐसा न हो जो ऐसी उग्र तपस्या के प्रभाव से यह तपस्वी मेरा इन्द्रासन छीन ले । अतएव, इसे तप से डिगाने के लिए उसने बहुत सी देवाङ्गनायें इसके पास भेजों । उन्होंने इसके सामने उपस्थित होकर नाना प्रकार की श्रृंगार-चेष्टाये की। मन्द मन्द मुसकराती हुई उन्होंने कभी तो इस पर अपने कटाक्षों की वर्षा की; कभी, किसी न किसी बहाने, अपनी कमर की अधखुली करधनी दिखलाई; और कभी अपने हाव-भावों से इसे मोहित करना चाहा । परन्तु उनकी एक न चली। इस तपस्वी का मन मैला तक न हुआ और उन्हें विफल मनोरथ होकर लौट जाना पड़ा। देख तो यह मुझ पर कितनी कृपा करता है । ऊर्ध्वबाहु होने के कारण इसका बायाँ हाथ तो ऊपर को उठा हुआ है । वह तो कुछ काम देता नहीं। रहा दाहना हाथ, सो उसे यह मेरी तरफ बढ़ा कर, इशारे से, मेरा सत्कार कर रहा है। इसी दाहनं हाथ से यह कुशों के अंकुर तोड़ता है और इसी से मृगों को भी खुजलाता है। इसके इस हाथ में पहनी हुई रुद्राक्ष की माला भुजबन्द के समान शोभा दे रही है । यह सदा मौन रहता है, कभी बोलता नहीं। अतएव, मेरे प्रणाम का स्वीकार इसे, ज़रा सिर हिला कर ही, करना पड़ा है । बीच में विमान आ जाने से सूर्य इसकी ओट में हो गया था । परन्तु अब रुकावट दूर हो गई है । अतएव, यह फिर अपनी दृष्टि को सूर्य में लगा रहा है।
"यह पवित्र तपोवन प्रसिद्ध अग्निहोत्री शरभङ्ग नामक तपस्वी का है। इसमें सभी को शरण मिलती है। कोई यहाँ से विमुख नहीं लौटने पाता। समिधों से चिरकाल तक अग्नि को तृप्त करके भी जब शरभङ्ग मुनि को तृप्ति न हुई तब उसने मन्त्रों से पवित्र हुए अपने शरीर तक को अग्नि में हवन कर दिया। सुपुत्र की तरह पाले गये उसके आश्रम के ये पेड़ ही, अब, उसकी तरफ़ से, अतिथि-सेवा का काम करते हैं। अपनी सुखद छाया से ये आये-गये लोगों की थकावट दूर करते हैं और अपने मीठे तथा बहुत होनेवाले फलों से उनकी भूख मिटाते हैं।
"इस समय हम लोग चित्रकूट के ऊपर से जा रहे हैं। हे ऊँचे नीचे अङ्गोंवाली ! यह पर्वत मुझे गर्विष्ठ बैल के समान मालुम हो रहा है। बैल अपने गुहा-सदृश मुँह से घोर नाद करता है। यह भी अपने गुहारूपी मुँह से झरनों का घन-घोर शब्द करता है। टीलों या मिट्टी के धुस्सों पर टक्कर मारने से बैल के सींगों की नाकों पर कीचड़ लग जाता है। इसके भी शिखररूपी सींगों पर मेघों के ठहरने से काला काला कीचड़ सा लगा हुआ मालूम होता है। यह पर्वत मुझे ऐसा अच्छा लगता है कि मेरी दृष्टि इसकी तरफ़ बलपूर्वक खिंची सी जा रही है।
"यह मन्दाकिनी नाम की नदी है। इसका जल बहुत ही निर्मल है। देख तो यह कैसी धीरे धीरे बह रही है। हम लोगों के विमान से यह दूर है। इससे इसकी धारा बहुत पतली दिखाई देती है। यह पर्वत की तलहटी में बहती जा रही है और ऐसी मालूम हो रही है जैसे पृथ्वी के गले में मोतियों की माला पड़ी हो ।
"पहाड़ के पास तमाल का वह पेड़ कितना सुन्दर है। यवांकुर के समान तेरे कुछ कुछ पीले कपोलों की शोभा बढ़ाने के लिए मैंने इसी तमाल के सुगन्धिपूर्ण कोमल पत्ते तोड़ कर तेरे लिए कर्णफूल बनाये थे।
दे। इसी से वे बेतरह हिल गये हैं और निर्भय विचरण कर रहे हैं। ये अघटित घटनाये' महर्षि अत्रि की उग्र तपस्या के प्रभाव की सूचना दे रही हैं। जो त्रिपथगा गङ्गा महादेवजी के मस्तक पर माला के सदृश शोभा देती है और जिसमें खिले हुए सुवर्ण-कमलों को सप्तर्षि अपने हाथों से तोड़ते हैं उसे ही, सुनते हैं, अत्रि की पत्नी अनसूया ने, तपोधनी मुनियों के स्नान के लिए, यहाँ बहाया था। वीरासन लगाकर ध्यान में निमग्न हुए ऋषियों को वेदियों के बीच में खड़े हुए ये पेड़ भी, हृदय में, एक अपूर्व भाव पैदा करते हैं। पवन न चलने के कारण निश्चल खड़े हुए ये पेड़ स्वयं भी ध्यानमग्न से मालूम होते हैं।
"अब हम लोग प्रयाग आ गये । देख यह वही श्याम नाम का वट-वृक्ष है जिसकी पूजा करके, एक बार, तूने कुछ याचना की थी। यह इस समय खूब फल रहा है। अतएव, चुन्नियों सहित पन्नों के ढेर की तरह चमकता है।
दे। इसी से वे बेतरह हिल गये हैं और निर्भय विचरण कर रहे हैं। ये अघटित घटनाये' महर्षि अत्रि की उम्र तपस्या के प्रभाव की सूचना दे रही हैं। जो त्रिपथगा गङ्गा महादेवजी के मस्तक पर माला के सदृश शोभा देती है और जिसमें खिले हुए सुवर्ण-कमलों को सप्तर्षि अपने हाथों से तोड़ते हैं उसंही, सुनते हैं, अत्रि की पत्नी अनसूया ने, तपोधनी मुनियों के स्नान के लिए, यहाँ बहाया था। वीरासन लगाकर ध्यान में निमग्न हुए ऋषियों की वेदियों के बीच में खड़े हुए ये पेड़ भी, हृदय में, एक अपूर्व भाव पैदा करते हैं। पवन न चलने के कारण निश्चल खड़े हुए ये पेड़ स्वयं भी ध्यानमग्न से मालूम होते हैं।
"अब हम लोग प्रयाग आ गये । देख यह वही श्याम नाम का वट-वृक्ष है जिसकी पूजा करके, एक बार, तूने कुछ याचना की थी। यह इस समय खूब फल रहा है। अतएव, चुन्नियों सहित पन्नों के ढेर की तरह चमकता है।
यमुना नामक दो पत्नियों के इस सङ्गम में स्नान करने वाले देहधारियों की आत्मा पवित्र हो जाती है और तत्त्वज्ञान की प्राप्ति के बिनाही उन्हें जन्ममरण के फन्दे से छुट्टी मिल जाती है। वे सदा के लिए देहबन्धन के झंझट से छूट जाते हैं।
"यह निषादों के नरेश का वह गाँव है जहाँ मैंने सिर से मणि उतार कर जटा-जूट बाँधे थे और जहाँ मुझे ऐसा करते देख सुमन्त यह कह कर रोया था कि-'कैकेयी ! ले, अब तो तेरे मनोरथ सिद्ध हुए!
"आहा ! यहाँ से तो सरयू देख पड़ने लगी । वेद जिस तरह बुद्धि का प्रधान कारण अव्यक्त बतलाते हैं उसी तरह बड़े बड़े विज्ञानी मुनि इस नदी का आदि-कारण- इसका उद्गम स्थान-ब्रह्मसरोवर बतलाते हैं-वह ब्रह्मसरोवर जिसमें खिले हुए सुवर्ण-कमलों की रज, स्नान करते समय, यतों की स्त्रियों की छाती में लग लग जाती है। इसके किनारे किनारे यक्षों के न मालूम कितने यूप-नामक खम्भे गड़े हुए हैं। अश्वमेध-यज्ञ समाप्त होने पर,अव- भृथ-नामक स्नान कर के, इक्ष्वाकुवंशी राजाओं ने इसके जल को और भी अधिक पवित्र कर दिया है। ऐसी पुण्यतोया यह सरयू अयोध्या-राजधानी के पासही बहती है । इसकी बालुकापूर्ण-तटरूपी गोद में सुख से खेलने और दुग्धवत् जल पीकर बड़े होने वाले उत्तरकोसल के राजाओं की यह धाय के समान है। इसी से मैं इसे बड़े आदर की दृष्टि से देखता हूँ। मेरे माननीय पिता के वियोग को प्राप्त हुई मेरी माता के समान यह सरयू , चौदह वर्ष तक दूर देश में रहने के अनन्तर मुझे अयोध्या को आते देख, वायु को शीतलता देने वाले अपने तरङ्गरूपी हाथों से मेरा आलिङ्गन सा कर रही है।
"सन्ध्या के समान लालिमा लिये हुए धूल सामने उड़ती दिखाई दे
कारण उनकी डाढ़ियों के बाल बेतरह बढ़ रहे थे। अतएव, उनके चेहरे कुछ के कुछ हो गये थे। वे बढ़ी हुई बरोहियों या जटाओं वाले बरगद के वृक्षों की तरह मालूम हो रहे थे । भरत और रामचन्द्र का मिलाप हो चुकने पर, मन्त्रियों ने बड़े ही भक्ति-भाव से रामचन्द्र को प्रणाम किया। रामचन्द्रजी ने प्रसन्नतापूर्ण दृष्टि से उनकी तरफ़ देखा और मीठी वाणी से कुशल-समाचार पूछ कर उन पर अपना अनुग्रह प्रकट किया।
इसके बाद, रामचन्द्रजी ने सुग्रीव और विभीषण का परिचय भरत से कराया। वे बोलेः -"भाई, ये रीछों और बन्दरों के राजा सुग्रीव हैं। इन्होंने विपत्ति में मेरा साथ दिया था । और,ये पुलस्त्यपुत्र विभीषण हैं। युद्ध में सबसे आगे इन्हों का हाथ उठा था। पहला प्रहार सदा इन्हींने किया था।" रामचन्द्र के मुख से सुग्रीव और विभीषण की इतनी बड़ाई सुन कर, भरत ने लक्ष्मण को तो छोड़ दिया; इन्हीं दोनों को उन्होंने बड़े आदर से प्रणाम किया।तदनन्तर, वे सुमित्रा-नन्दन श्रीलक्ष्मण से मिले और उनके चरणों पर अपना सिर रख दिया। लक्ष्मण ने भरत को उठा कर बलपूर्वक अपने हृदय से लगा लिया। उस समय ऐसा मालूम हुआ जैसे मेघनाद के प्रहारों के घाव लगने के कारण कर्कश हुए अपने वक्षः-स्थल से लक्ष्मणजी भरत की भुजाओं के बीचवाले भाग को पीड़ित सा कर रहे हैं।
रामचन्द्र की आज्ञा से, बन्दरों की सेना के स्वामी, मनुष्य का रूप धारण करके, बड़े बड़े हाथियों पर सवार हो गये । हाथी थे मतवाले । उनके शरीर से, कई जगह, मद की धारा झर रही थी । अतएव गजारोही सेनापतियों को झरने झरते हुए पहाड़ों पर चढ़ने का सा आनन्द आया।
निशाचरों के राजा विभीषण भी, दशरथ-नन्दन रामचन्द्र की आज्ञा से, अपने साथियों सहित रथों पर सवार हुए। रामचन्द्र के रथों को देख कर विभीषण को बड़ा आश्चर्य हुआ । विभीषण के रथ माया से रचे गये थे और रामचन्द्र के रथ कारीगरों के बनाये हुए थे । परन्तु रामचन्द्र के रथों की शोभा और सुन्दरता विभीषण के रथों से कहीं बढ़कर थी।
तदनन्तर, अपने छोटे भाई लक्ष्मण और भरत को साथ लेकर, रामचन्द्रजी लहराती हुई पताका से शोभित और प्रारोही की इच्छा के अनुसार चलने वाले पुष्पक-विमान पर फिर सवार हुए। उस समय वे चमकती हुई बिजलीवाले सायङ्कालीन बादल पर, बुध और बृहस्पति के योग से शोभायमान, चन्द्रमा के समान मालूम हुए।
वहाँ, रथ पर, प्रलय से आदि-वराह की उद्धार की हुई पृथ्वी के समान, अथवा मेघों की घटा से शरत्काल की उद्धार की हुई चन्द्र की चन्द्रिका के समान--दशकण्ठ के कठोर संकट से रामचन्द्र की उद्धार की हुई धैर्य्यवती सीता की वन्दना भरत ने बड़े ही भक्ति-भाव से की। रावण की प्रणयपूर्ण विनती भङ्ग करने के व्रत की रक्षा में दृढ़ता दिखानेवाले जानकीजी के वन्दनीय चरणों पर, भरत ने, बड़े भाई का अनुकरण करने के कारण, बढ़ी हुई जटाओं वाला अपना मस्तक रख दिया। उस समय जानकीजी के पूजनीय पैरों को जोड़े और साधु-शिरोमणि भरत के जटाधारी शीश ने, परस्पर मिल कर, एक दूसरे की पवित्रता को और भी अधिक कर दिया।
आगे आगे अयोध्या की प्रजा चली; उसके पीछे धीरे धीरे रामचन्द्रजी का विमान। आध कोस चलने पर अयोध्या का विस्तृत उद्यान मिला। उसमें शत्रुघ्न ने डेरे लगवा कर उन्हें खूब सजा रक्खा था। विमान से उतर कर वहीं रामचन्द्रजी ठहर गये।
--------
अथात्मनः शब्दगुणं गुणज्ञः पदं विमानेन विगाहमानः । रत्नाकरं वीक्ष्य मिथः स जायां रामाभिधानो हरिरित्युवाच ॥ १ ॥
athātmanaḥ śabdaguṇaṃ guṇajñaḥ padaṃ vimānena vigāhamānaḥ | ratnākaraṃ vīkṣya mithaḥ sa jāyāṃ rāmābhidhāno harirityuvāca || 1 ||
वैदेहि पश्य्ऽ आमलयाद्विभक्तं मत्सेतुना फेनिलं अम्बुराशिं । छायापथेनेव शरत्प्रसन्नं आकाशं आविष्कृतचारुतारं ॥ २ ॥
vaidehi paśy' āmalayādvibhaktaṃ matsetunā phenilaṃ amburāśiṃ | chāyāpatheneva śaratprasannaṃ ākāśaṃ āviṣkṛtacārutāraṃ || 2 ||
गुरोर्यियक्षोः कपिलेन मेध्ये रसातलं संक्रमिते तुरंगे । तदर्थं उर्वीं अवदारयद्भिः पूर्वैः किलायं परिवर्धितो नः ॥ ३ ॥
guroryiyakṣoḥ kapilena medhye rasātalaṃ saṃkramite turaṃge | tadarthaṃ urvīṃ avadārayadbhiḥ pūrvaiḥ kilāyaṃ parivardhito naḥ || 3 ||
गर्भं दधत्यर्कमरीचयोऽस्माद्विवृद्धिं अत्राश्नुवते वसूनि । अबिन्धनं वह्निं असौ बिभर्ति प्रह्लादनं ज्योतिरजन्यनेन ॥ ४ ॥
garbhaṃ dadhatyarkamarīcayo'smādvivṛddhiṃ atrāśnuvate vasūni | abindhanaṃ vahniṃ asau bibharti prahlādanaṃ jyotirajanyanena || 4 ||
तां तां अवस्थां प्रतिपद्यमानं स्थितं दश व्याप्य दिशो महिम्ना । विष्णोरिवास्यानवधारणीयं ईदृक्तया रूपं इयत्तया वा ॥ ५ ॥
tāṃ tāṃ avasthāṃ pratipadyamānaṃ sthitaṃ daśa vyāpya diśo mahimnā | viṣṇorivāsyānavadhāraṇīyaṃ īdṛktayā rūpaṃ iyattayā vā || 5 ||
नाभिप्ररूढाम्बुरुहासनेन संस्तूयमानः प्रथमेन धात्रा । अमुं युगान्तोचितयोगन्दिरः संहृत्य लोकान्पुरुषोऽधिशेते ॥ ६ ॥
nābhiprarūḍhāmburuhāsanena saṃstūyamānaḥ prathamena dhātrā | amuṃ yugāntocitayogandiraḥ saṃhṛtya lokānpuruṣo'dhiśete || 6 ||
पक्षच्छिदा गोत्रभिदात्तगन्धाः शरण्यं एनं शतशो महीध्राः । नृपा इवोपप्लविनः परेभ्यो धर्मोत्तरं मध्यमं आश्रयन्ते ॥ ७ ॥
pakṣacchidā gotrabhidāttagandhāḥ śaraṇyaṃ enaṃ śataśo mahīdhrāḥ | nṛpā ivopaplavinaḥ parebhyo dharmottaraṃ madhyamaṃ āśrayante || 7 ||
रसातलादादिभवेन पुंसा भुवः प्रयुक्तोद्वहनक्रियायाः । अस्याच्छं अम्भः प्रलयप्रवृद्धं मुहूर्तवक्त्रावरणं बभूव ॥ ८ ॥
rasātalādādibhavena puṃsā bhuvaḥ prayuktodvahanakriyāyāḥ | asyācchaṃ ambhaḥ pralayapravṛddhaṃ muhūrtavaktrāvaraṇaṃ babhūva || 8 ||
मुखार्पणेषु प्रकृतिप्रगल्भाः स्वयं तरङ्गाधरदानदक्षः । अनन्यसामान्यकलत्रवृत्तिः पिबत्यसौ पाययते च सिन्धूः ॥ ९ ॥
mukhārpaṇeṣu prakṛtipragalbhāḥ svayaṃ taraṅgādharadānadakṣaḥ | ananyasāmānyakalatravṛttiḥ pibatyasau pāyayate ca sindhūḥ || 9 ||
ससत्त्वं आदाय नदीमुखाम्भः संमीलयन्तो विवृताननत्वाथ् । अमी शिरोभिस्तिमयः सरन्ध्रैरूर्ध्वं वितन्वन्ति जलप्रवाहान् ॥ १० ॥
sasattvaṃ ādāya nadīmukhāmbhaḥ saṃmīlayanto vivṛtānanatvāth | amī śirobhistimayaḥ sarandhrairūrdhvaṃ vitanvanti jalapravāhān || 10 ||
मातङ्गनक्रैः सहसोत्पतद्भिर्भिन्नान्द्विधा पश्य समुद्रफेनान् । कपोलसंसर्पितया य एषां व्रजन्ति कर्ण क्षणचामरत्वं ॥ ११ ॥
mātaṅganakraiḥ sahasotpatadbhirbhinnāndvidhā paśya samudraphenān | kapolasaṃsarpitayā ya eṣāṃ vrajanti karṇa kṣaṇacāmaratvaṃ || 11 ||
वेलानिलाय प्रसृता भुजंगा महोर्मिविस्फूर्जथुनिर्विशेषाः । सूर्यांशुसंपर्कसमृद्धरागैर्व्यज्यन्त एते मणिभिः फणस्थैः ॥ १२ ॥
velānilāya prasṛtā bhujaṃgā mahormivisphūrjathunirviśeṣāḥ | sūryāṃśusaṃparkasamṛddharāgairvyajyanta ete maṇibhiḥ phaṇasthaiḥ || 12 ||
तवाधरस्परधिषु विद्रुमेषु पर्यस्तं एतत्सहसोर्मिवेगाथ् । ऊर्ध्वाङ्कुरप्रोतमुखं कथंचित्क्लेशदपक्रामति शङ्खयूथं ॥ १३ ॥
tavādharasparadhiṣu vidrumeṣu paryastaṃ etatsahasormivegāth | ūrdhvāṅkuraprotamukhaṃ kathaṃcitkleśadapakrāmati śaṅkhayūthaṃ || 13 ||
प्रवृत्तमात्रेण पयांसि पातुं आवर्तवेगाद्भ्रमता घनेन । आभाति भूयिष्ठं अयं समुद्रः प्रमथ्यमानो गिरिणेव भूयः ॥ १४ ॥
pravṛttamātreṇa payāṃsi pātuṃ āvartavegādbhramatā ghanena | ābhāti bhūyiṣṭhaṃ ayaṃ samudraḥ pramathyamāno giriṇeva bhūyaḥ || 14 ||
दूरादयश्चक्रनिभस्य तन्वी तमालतालीवनराजिनीला । आभाति वेला लवणाम्बुराशेर्धारानिबद्धेव कलङ्कलेखा ॥ १५ ॥
dūrādayaścakranibhasya tanvī tamālatālīvanarājinīlā | ābhāti velā lavaṇāmburāśerdhārānibaddheva kalaṅkalekhā || 15 ||
वेलानिलः केतकरेणुभिस्ते संभावयत्याननं आयताक्षि । मां अक्षमं मण्डनकालहानेर्वेत्तीव बिम्बाधरबद्धतृष्णं ॥ १६ ॥
velānilaḥ ketakareṇubhiste saṃbhāvayatyānanaṃ āyatākṣi | māṃ akṣamaṃ maṇḍanakālahānervettīva bimbādharabaddhatṛṣṇaṃ || 16 ||
एते वयं सैकतभिन्नशुक्तिपर्यस्तमुक्तापटलं पयोधेः । प्राप्ता मुहूर्तेन विमानवेगात्कूलं फलावर्जितपूगमालं ॥ १७ ॥
ete vayaṃ saikatabhinnaśuktiparyastamuktāpaṭalaṃ payodheḥ | prāptā muhūrtena vimānavegātkūlaṃ phalāvarjitapūgamālaṃ || 17 ||
कुरुष्व तावत्करभोरु पश्चान्मार्गे मृगप्रेक्षिणि दृष्तिपातं । एषा विदूरीभवतः समुद्रात्सकानना निष्पततीव भूमिः ॥ १८ ॥
kuruṣva tāvatkarabhoru paścānmārge mṛgaprekṣiṇi dṛṣtipātaṃ | eṣā vidūrībhavataḥ samudrātsakānanā niṣpatatīva bhūmiḥ || 18 ||
क्वचित्पथा संचरते सुराणां क्वचिद्घनानां पततां क्वचिच्च । यथाविधो मे मन्सोऽभिलाषः प्रवर्तते पश्य तथा विमानं ॥ १९ ॥
kvacitpathā saṃcarate surāṇāṃ kvacidghanānāṃ patatāṃ kvacicca | yathāvidho me manso'bhilāṣaḥ pravartate paśya tathā vimānaṃ || 19 ||
असौ महेन्द्रद्विपदानगन्धी त्रिमार्गगावीचिविमर्दशीतः । आकाशवायुर्दिनयौवनोत्थानाचामति स्वेदलवान्मुखे ते ॥ २० ॥
asau mahendradvipadānagandhī trimārgagāvīcivimardaśītaḥ | ākāśavāyurdinayauvanotthānācāmati svedalavānmukhe te || 20 ||
करेण वातायनलम्बितेन स्पृष्टस्त्वया चण्डि कुतूहलिन्या । आमुञ्चतीवाभरणं द्वितीयं उद्भिन्नविद्युद्वलयो घनस्ते ॥ २१ ॥
kareṇa vātāyanalambitena spṛṣṭastvayā caṇḍi kutūhalinyā | āmuñcatīvābharaṇaṃ dvitīyaṃ udbhinnavidyudvalayo ghanaste || 21 ||
अमी जनस्थानं अपोढविघ्नं मत्वा समारब्धनवोटजानि । अध्यासते चीरभृतो यथास्वं चिरोज्झितान्याश्रममण्डलानि ॥ २२ ॥
amī janasthānaṃ apoḍhavighnaṃ matvā samārabdhanavoṭajāni | adhyāsate cīrabhṛto yathāsvaṃ cirojjhitānyāśramamaṇḍalāni || 22 ||
सैषा स्थली यत्र विचिन्वता त्वां भ्रष्टं मया नूपुरं एकं उर्व्यां । अदृश्यत त्वच्चरणारविन्दविश्लेषदुःखादिव बद्धमौनं ॥ २३ ॥
saiṣā sthalī yatra vicinvatā tvāṃ bhraṣṭaṃ mayā nūpuraṃ ekaṃ urvyāṃ | adṛśyata tvaccaraṇāravindaviśleṣaduḥkhādiva baddhamaunaṃ || 23 ||
त्वं रक्षसा भीरु यतोऽपनीता तं मार्गं एताः कृपया लता मे । अदर्शयन्वक्तुं अशक्नुवत्यः शाखाभिरावर्जितपल्लवाभिः ॥ २४ ॥
tvaṃ rakṣasā bhīru yato'panītā taṃ mārgaṃ etāḥ kṛpayā latā me | adarśayanvaktuṃ aśaknuvatyaḥ śākhābhirāvarjitapallavābhiḥ || 24 ||
मृग्यश्च दर्भाङ्कुरनिर्व्यपेक्षास्तवागतिज्ञं समबोधयन्मां । व्यापारयन्त्यो दिशि दक्षिणस्यां उत्पक्ष्मराजीनि विलोचनानि ॥ २५ ॥
mṛgyaśca darbhāṅkuranirvyapekṣāstavāgatijñaṃ samabodhayanmāṃ | vyāpārayantyo diśi dakṣiṇasyāṃ utpakṣmarājīni vilocanāni || 25 ||
एतद्गिरेर्मालयवतः पुरस्तादाविर्भवत्यम्बर्लेखि शृङ्गं । नवं यत्र घनैर्मया च त्वद्विप्रयोगाश्रु समं विसृष्टं ॥ २६ ॥
etadgirermālayavataḥ purastādāvirbhavatyambarlekhi śṛṅgaṃ | navaṃ yatra ghanairmayā ca tvadviprayogāśru samaṃ visṛṣṭaṃ || 26 ||
गन्धश्च धाराहतपल्वलानां कादम्बं अर्धोद्गतकेसरं च । स्निग्धाश्च केकाः शिखिनां बभूवुर्यस्मिनसह्यानि विना त्वया मे ॥ २७ ॥
gandhaśca dhārāhatapalvalānāṃ kādambaṃ ardhodgatakesaraṃ ca | snigdhāśca kekāḥ śikhināṃ babhūvuryasminasahyāni vinā tvayā me || 27 ||
पूर्वानुभूतं स्मरता च यत्र कम्पोत्तरं भीरु तवोपगूढं । गुहाविसारीण्यतिवाहितानि मया कथंचिद्घनगर्जितानि ॥ २८ ॥
pūrvānubhūtaṃ smaratā ca yatra kampottaraṃ bhīru tavopagūḍhaṃ | guhāvisārīṇyativāhitāni mayā kathaṃcidghanagarjitāni || 28 ||
आसारसिक्तक्षितिबाष्पयोगान्मां अक्षिणोद्यत्र विभिन्नकोशैः । विडम्ब्यमाना नवकन्दलैस्ते विवाहधूमारुणलोचनश्रीः ॥ २९ ॥
āsārasiktakṣitibāṣpayogānmāṃ akṣiṇodyatra vibhinnakośaiḥ | viḍambyamānā navakandalaiste vivāhadhūmāruṇalocanaśrīḥ || 29 ||
उपान्तवानीरवनोपगूधान्यालक्ष्यपारिप्लवसारसानि । दूरावतीर्णा पिबतीव खेदादमूनि पम्पासलिलानि दृष्टिः ॥ ३० ॥
upāntavānīravanopagūdhānyālakṣyapāriplavasārasāni | dūrāvatīrṇā pibatīva khedādamūni pampāsalilāni dṛṣṭiḥ || 30 ||
अत्रावियुक्तानि रथाङ्गनाम्नां अन्योन्यदत्तोत्पलकेसराणि । द्वन्द्वानि दूरान्तरवर्तिना ते मया प्रिये सस्पृहं ईक्षितानि ॥ ३१ ॥
atrāviyuktāni rathāṅganāmnāṃ anyonyadattotpalakesarāṇi | dvandvāni dūrāntaravartinā te mayā priye saspṛhaṃ īkṣitāni || 31 ||
इमां तताशोकलतां च तन्वीं स्तनाभिरामस्तबकाभिनम्रां । त्वत्प्राप्तिबुद्ध्या परिरिप्समानः स्ॐइत्रिणा सास्रं अहं निषिद्धः ॥ ३२ ॥
imāṃ tatāśokalatāṃ ca tanvīṃ stanābhirāmastabakābhinamrāṃ | tvatprāptibuddhyā pariripsamānaḥ soṃitriṇā sāsraṃ ahaṃ niṣiddhaḥ || 32 ||
अमूर्विमानान्तरलम्बिनीनां श्रुत्वा स्वनं काञ्चनकिङ्किणीनां । प्रत्युद्व्रजन्तीव खं उत्पतन्त्यो गोदावरीसारसपङ्क्तयस्त्वां ॥ ३३ ॥
amūrvimānāntaralambinīnāṃ śrutvā svanaṃ kāñcanakiṅkiṇīnāṃ | pratyudvrajantīva khaṃ utpatantyo godāvarīsārasapaṅktayastvāṃ || 33 ||
एषा त्वया पेशलमध्ययापि घटाम्बुसंवर्धितबालचूता । आह्लादयत्युन्मुखकृष्णसारा दृष्ट चिरात्पञ्चवटी मनो मे ॥ ३४ ॥
eṣā tvayā peśalamadhyayāpi ghaṭāmbusaṃvardhitabālacūtā | āhlādayatyunmukhakṛṣṇasārā dṛṣṭa cirātpañcavaṭī mano me || 34 ||
अत्रानुगोदं मृगयानिवृत्तस्तरङ्गवातेम विनीतखेदः । रहस्त्वदुत्सङ्गनिषण्णमूर्धा स्मरामि वानीरगृहेषु सुप्तः ॥ ३५ ॥
atrānugodaṃ mṛgayānivṛttastaraṅgavātema vinītakhedaḥ | rahastvadutsaṅganiṣaṇṇamūrdhā smarāmi vānīragṛheṣu suptaḥ || 35 ||
भ्रूभेद मात्रेण पदान्मघोनः प्रभ्रंशयां यो नहुषं चकार । तस्याविलाम्भःपरिशुद्धिहेतोर्भ्ॐओ मुनेः स्थानपरिग्रहोऽयं ॥ ३६ ॥
bhrūbheda mātreṇa padānmaghonaḥ prabhraṃśayāṃ yo nahuṣaṃ cakāra | tasyāvilāmbhaḥpariśuddhihetorbhoṃo muneḥ sthānaparigraho'yaṃ || 36 ||
त्रेताग्निधूमाग्रं अनिन्द्यकीर्तेस्तस्येदं आक्रान्तविमानमार्गं । घ्रात्वा हविर्गन्धि रजोविमुक्तः समश्नुते मे लघिमानं आत्मा ॥ ३७ ॥
tretāgnidhūmāgraṃ anindyakīrtestasyedaṃ ākrāntavimānamārgaṃ | ghrātvā havirgandhi rajovimuktaḥ samaśnute me laghimānaṃ ātmā || 37 ||
एतन्मुनेर्मानिनि शातकर्णेः पञ्चाप्सरो नाम विहारवारि । आभाति पर्यन्तवनं विदूरान्मेघान्तरालक्ष्यं इवेन्दुबिम्बं ॥ ३८ ॥
etanmunermānini śātakarṇeḥ pañcāpsaro nāma vihāravāri | ābhāti paryantavanaṃ vidūrānmeghāntarālakṣyaṃ ivendubimbaṃ || 38 ||
पुरा स दर्भाङ्कुरमात्रवृत्तिश्चरन्मृगैः सार्धं ऋषिर्मघोना । समाधिभीतेन किलोपनीतः पञ्चाप्सरोयौवनकूटभन्धं ॥ ३९ ॥
purā sa darbhāṅkuramātravṛttiścaranmṛgaiḥ sārdhaṃ ṛṣirmaghonā | samādhibhītena kilopanītaḥ pañcāpsaroyauvanakūṭabhandhaṃ || 39 ||
तस्यायं अन्तर्हितसौधभाजः प्रसक्तसंगीतमृदङ्गघोषः । वियद्गतः पुष्पकचन्द्रशालाः क्षणं प्रतिष्रुन्मुखराः करोति ॥ ४० ॥
tasyāyaṃ antarhitasaudhabhājaḥ prasaktasaṃgītamṛdaṅgaghoṣaḥ | viyadgataḥ puṣpakacandraśālāḥ kṣaṇaṃ pratiṣrunmukharāḥ karoti || 40 ||
हविर्भुजां एधवतां चतुर्णां मध्ये ललाटंतपसप्तसप्तिः । असौ तपस्यत्यपरस्तपस्वी नाम्ना सुतीक्ष्णश्चरितेन दान्तः ॥ ४१ ॥
havirbhujāṃ edhavatāṃ caturṇāṃ madhye lalāṭaṃtapasaptasaptiḥ | asau tapasyatyaparastapasvī nāmnā sutīkṣṇaścaritena dāntaḥ || 41 ||
अमुं सहासप्रहितेक्षणानि व्याजार्धसंदर्शितमेखलानि । नालं विकर्तुं जनितेन्द्रशङ्कं सुराङ्गनाविभ्रमचेष्टितानि ॥ ४२ ॥
amuṃ sahāsaprahitekṣaṇāni vyājārdhasaṃdarśitamekhalāni | nālaṃ vikartuṃ janitendraśaṅkaṃ surāṅganāvibhramaceṣṭitāni || 42 ||
एषोऽक्षमालावलयं मृगाणां कण्डूयितारं कुशसूचिलावं । सभाजने मे भुजं ऊर्ध्वबाहुः सव्येतरं प्राध्वं इतः प्रयुङ्क्ते ॥ ४३ ॥
eṣo'kṣamālāvalayaṃ mṛgāṇāṃ kaṇḍūyitāraṃ kuśasūcilāvaṃ | sabhājane me bhujaṃ ūrdhvabāhuḥ savyetaraṃ prādhvaṃ itaḥ prayuṅkte || 43 ||
वाचंयमत्वात्प्रणतिं ममैष कम्पेन किंचित्प्रतिगृह्य मूर्ध्नः । दृष्टिं विमानव्यवधानमुक्तां पुनः सहस्राचिषि संनिधत्ते ॥ ४४ ॥
vācaṃyamatvātpraṇatiṃ mamaiṣa kampena kiṃcitpratigṛhya mūrdhnaḥ | dṛṣṭiṃ vimānavyavadhānamuktāṃ punaḥ sahasrāciṣi saṃnidhatte || 44 ||
अदः शरण्यं शरभङ्गनाम्नस्तपोवनं पावनं आहिताग्नेः । चिराय संतर्प्य समिधिरग्निं यो मन्त्रपूतां तनुं अप्यहौषीथ् ॥ ४५ ॥
adaḥ śaraṇyaṃ śarabhaṅganāmnastapovanaṃ pāvanaṃ āhitāgneḥ | cirāya saṃtarpya samidhiragniṃ yo mantrapūtāṃ tanuṃ apyahauṣīth || 45 ||
छायाविनीताध्वपरिश्रमेषु भूयिष्ठसंभाव्यफलेष्वमीषु । तस्यातिथीनां अधुना सपर्या स्थिता सुपुत्रेष्विव पादपेषु ॥ ४६ ॥
chāyāvinītādhvapariśrameṣu bhūyiṣṭhasaṃbhāvyaphaleṣvamīṣu | tasyātithīnāṃ adhunā saparyā sthitā suputreṣviva pādapeṣu || 46 ||
धारास्वनोद्गारिदरीमुखोऽसौ शृङ्गाग्रलग्नाम्बुदवप्रपङ्कः । बध्नाति मे बन्धुरगात्रि चक्षुर्दृप्तः ककुद्मानिव चित्रकूटः ॥ ४७ ॥
dhārāsvanodgāridarīmukho'sau śṛṅgāgralagnāmbudavaprapaṅkaḥ | badhnāti me bandhuragātri cakṣurdṛptaḥ kakudmāniva citrakūṭaḥ || 47 ||
एषा प्रसन्नस्तिमितप्रवाहा सरिद्विदूरान्तरभावतन्वी । मन्दाकिनी भाति नगोपकण्ठे मुक्तावली कण्ठगतेव भूमेः ॥ ४८ ॥
eṣā prasannastimitapravāhā saridvidūrāntarabhāvatanvī | mandākinī bhāti nagopakaṇṭhe muktāvalī kaṇṭhagateva bhūmeḥ || 48 ||
अयं सुजातोऽनुगिरं तमालः प्रवालं आदाय सुगन्धि यस्य । कर्णार्पितेन्ऽ ठाकरवं कपोलं अपार्थ्यकालागुरुपत्त्रलेखं Vथ् ॥ ४९ ॥
ayaṃ sujāto'nugiraṃ tamālaḥ pravālaṃ ādāya sugandhi yasya | karṇārpiten' ṭhākaravaṃ kapolaṃ apārthyakālāgurupattralekhaṃ Vth || 49 ||
अनिग्रहत्रासविनीतसत्त्वं अपुष्पलिङ्गात्फलबन्धिवृक्षं । वनं तपःसाधनं एतदत्रेराविष्कृतोदग्रतरप्रभावं ॥ ५० ॥
anigrahatrāsavinītasattvaṃ apuṣpaliṅgātphalabandhivṛkṣaṃ | vanaṃ tapaḥsādhanaṃ etadatrerāviṣkṛtodagrataraprabhāvaṃ || 50 ||
अत्राभिषेकाय तपोधनानां सप्तर्शिहस्तोद्धृतहेमपद्मां । प्रवर्तयां आस किल्ऽ आनुसूया त्रिस्रोतसं त्र्यम्बकमौलिमालां ॥ ५१ ॥
atrābhiṣekāya tapodhanānāṃ saptarśihastoddhṛtahemapadmāṃ | pravartayāṃ āsa kil' ānusūyā trisrotasaṃ tryambakamaulimālāṃ || 51 ||
वीरासनैर्ध्यानजुषां ऋषीनां अमी समाध्यासितवेदिमध्याः । निवातनिष्कम्पतया विभान्ति योगाधिरूढा इव शाखिनोऽपि ॥ ५२ ॥
vīrāsanairdhyānajuṣāṃ ṛṣīnāṃ amī samādhyāsitavedimadhyāḥ | nivātaniṣkampatayā vibhānti yogādhirūḍhā iva śākhino'pi || 52 ||
त्वया पुरस्तादुपयाचितो यः सोऽयं वटः श्याम इति प्रतीतः । राशिर्मणीनां इव गारुडानां सपद्मरागः फलितो विभाति ॥ ५३ ॥
tvayā purastādupayācito yaḥ so'yaṃ vaṭaḥ śyāma iti pratītaḥ | rāśirmaṇīnāṃ iva gāruḍānāṃ sapadmarāgaḥ phalito vibhāti || 53 ||
क्वचित्प्रभा चान्द्रमसी तमोभिश्मुक्तामयी यष्टिरिवानुविद्धा । अन्यत्र माला सितपङ्कजानां इन्दीवरैरुत्खचितान्तरेव ॥ ५४ ॥
kvacitprabhā cāndramasī tamobhiśmuktāmayī yaṣṭirivānuviddhā | anyatra mālā sitapaṅkajānāṃ indīvarairutkhacitāntareva || 54 ||
क्वचित्खगानां प्रियमानसानां कादम्बसंसर्गवतीव । अन्यत्र शुभ्रा शरदभ्रलेखा भक्तिर्भुवश्चन्दनकल्पितेव ॥ ५५ ॥
kvacitkhagānāṃ priyamānasānāṃ kādambasaṃsargavatīva | anyatra śubhrā śaradabhralekhā bhaktirbhuvaścandanakalpiteva || 55 ||
क्वचित्प्रभा चान्द्रमसी तमोभिश्छायाविलीनैः शबलीकृतेव । अन्यत्र शुभ्रा शरदभ्रलेखा रन्ध्रेष्विवालक्ष्यनभःप्रदेशा ॥ ५६ ॥
kvacitprabhā cāndramasī tamobhiśchāyāvilīnaiḥ śabalīkṛteva | anyatra śubhrā śaradabhralekhā randhreṣvivālakṣyanabhaḥpradeśā || 56 ||
क्वचिच्च कृष्णोरगभूषणेव भस्माङ्गरागा तनुरीश्वरस्य । पश्यानवद्याङ्गि विभाति गङ्गा भिन्नप्रवाहा यमुनातरङ्गैः ॥ ५७ ॥
kvacicca kṛṣṇoragabhūṣaṇeva bhasmāṅgarāgā tanurīśvarasya | paśyānavadyāṅgi vibhāti gaṅgā bhinnapravāhā yamunātaraṅgaiḥ || 57 ||
तमिस्रया शुभ्रनिशेव भिन्ना कुन्दस्रगिन्दीवरमालयेव । कृत्तिर्हरेः कृष्णमृगत्वचेव भूतिः स्मरारेरिव कण्ठभासा । । १३.५७आ । । दृश्यार्धया शारदमेघलेखा निर्धूतनिस्त्रिंशरुचा विशेव । गवाक्षकालागुरुधूमराज्या हर्म्यस्थलीलेपसुधा नवेव । । १३.५७भ् । । तुषारसंघातशिला हिमाद्रेर्जात्याञ्जनप्रस्तरशोभयेव । पतत्रिणां मनसगोचराणां ठ्श्रेणीव कादम्बविहंगपङ्क्त्या । । १३.५७C । । नितान्तशुद्धस्फुटिकाशयोगाद्वैडूर्यकान्त्या रशनावलीव । गङ्गा रवेरात्मजया समेता पुष्प्यत्युदारं परभागलेखा । । १३.५७ढ् । । समुद्रपत्न्योर्जलसंनिपाते पूतात्मनां अत्र किलाभिषेकाथ् । तत्त्वावबोधेन विनापि भूयस्तनुत्यजां नास्ति शरीरबन्धः ॥ ५८ ॥
tamisrayā śubhraniśeva bhinnā kundasragindīvaramālayeva | kṛttirhareḥ kṛṣṇamṛgatvaceva bhūtiḥ smarāreriva kaṇṭhabhāsā | | 13.57ā | | dṛśyārdhayā śāradameghalekhā nirdhūtanistriṃśarucā viśeva | gavākṣakālāgurudhūmarājyā harmyasthalīlepasudhā naveva | | 13.57bh | | tuṣārasaṃghātaśilā himādrerjātyāñjanaprastaraśobhayeva | patatriṇāṃ manasagocarāṇāṃ ṭhśreṇīva kādambavihaṃgapaṅktyā | | 13.57C | | nitāntaśuddhasphuṭikāśayogādvaiḍūryakāntyā raśanāvalīva | gaṅgā raverātmajayā sametā puṣpyatyudāraṃ parabhāgalekhā | | 13.57ḍh | | samudrapatnyorjalasaṃnipāte pūtātmanāṃ atra kilābhiṣekāth | tattvāvabodhena vināpi bhūyastanutyajāṃ nāsti śarīrabandhaḥ || 58 ||
पुरं निषादाधिपतेरिदं तद्यस्मिन्मया मौलिमणिं विहाय । जटासु बद्धास्वरुदत्सुमन्त्रः कैकेयि कामाः फलितास्तवेति ॥ ५९ ॥
puraṃ niṣādādhipateridaṃ tadyasminmayā maulimaṇiṃ vihāya | jaṭāsu baddhāsvarudatsumantraḥ kaikeyi kāmāḥ phalitāstaveti || 59 ||
पयोधरैः पुण्यजनाङ्गनानां निर्विष्टहेमाम्बुजरेणु यस्याः । ब्राह्मं सरः कारणं आप्तवाचो बुद्धेरिवाव्यक्तं उदाहरन्ति ॥ ६० ॥
payodharaiḥ puṇyajanāṅganānāṃ nirviṣṭahemāmbujareṇu yasyāḥ | brāhmaṃ saraḥ kāraṇaṃ āptavāco buddherivāvyaktaṃ udāharanti || 60 ||
जलानि या तीरनिखातयूपा वहत्ययोध्यां अनु राजधानीं । तुरंगमेधावभृतवतीर्णैरिक्ष्वाकुभिः पुण्यतरीकृतानि ॥ ६१ ॥
jalāni yā tīranikhātayūpā vahatyayodhyāṃ anu rājadhānīṃ | turaṃgamedhāvabhṛtavatīrṇairikṣvākubhiḥ puṇyatarīkṛtāni || 61 ||
यां सैकतोत्सङ्गसुखोचितानां प्राज्यैः पयोभिः परिवर्धितानां । सामान्यधात्रीं इव मानसं मे संभावयत्युत्तरकोसलानां ॥ ६२ ॥
yāṃ saikatotsaṅgasukhocitānāṃ prājyaiḥ payobhiḥ parivardhitānāṃ | sāmānyadhātrīṃ iva mānasaṃ me saṃbhāvayatyuttarakosalānāṃ || 62 ||
सेयं मदीया जननीव तेन मान्येन राज्ञा सरयूर्वियुक्ता । दूरे वसन्तं शिशिरानिलैर्मां तरङ्गहस्तैरुपगूहतीव ॥ ६३ ॥
seyaṃ madīyā jananīva tena mānyena rājñā sarayūrviyuktā | dūre vasantaṃ śiśirānilairmāṃ taraṅgahastairupagūhatīva || 63 ||
विरक्तसंध्याकपिशं पुरस्ताद्यतो रजः पार्थिवं उज्जिहीते । शङ्के हनूमत्कथितप्रवृत्तिः प्रत्युद्गतो मां भरतः ससैन्यः ॥ ६४ ॥
viraktasaṃdhyākapiśaṃ purastādyato rajaḥ pārthivaṃ ujjihīte | śaṅke hanūmatkathitapravṛttiḥ pratyudgato māṃ bharataḥ sasainyaḥ || 64 ||
अद्धा श्रियं पालितसंगराय प्रत्यर्पयिष्यत्यनघां स साधुः । हत्वा निवृत्ताय मृधे खरादीन्संरक्षितां त्वां इव लक्ष्मणो मे ॥ ६५ ॥
addhā śriyaṃ pālitasaṃgarāya pratyarpayiṣyatyanaghāṃ sa sādhuḥ | hatvā nivṛttāya mṛdhe kharādīnsaṃrakṣitāṃ tvāṃ iva lakṣmaṇo me || 65 ||
असौ पुरस्कृत्य गुरुं पदातिः पश्चादवस्थापितवाहिनीकः । वृद्धैरमात्यैः सह चीरवासा मां अर्घ्यपाणिर्भरतोऽभ्युपैति ॥ ६६ ॥
asau puraskṛtya guruṃ padātiḥ paścādavasthāpitavāhinīkaḥ | vṛddhairamātyaiḥ saha cīravāsā māṃ arghyapāṇirbharato'bhyupaiti || 66 ||
पित्रा निसृष्टां मदपेक्षया यः श्रियं युवाप्यङ्कगतां अभोक्ता । इयन्ति वर्षाणि तया सहोग्रं अभ्यस्यतीव व्रतं आसिधारं ॥ ६७ ॥
pitrā nisṛṣṭāṃ madapekṣayā yaḥ śriyaṃ yuvāpyaṅkagatāṃ abhoktā | iyanti varṣāṇi tayā sahograṃ abhyasyatīva vrataṃ āsidhāraṃ || 67 ||
एतावदुक्तवति दाशरथौ तदीयां इच्छां विमानं अधिदेवतया विदित्वा । द्योतिष्पथादवततार सविस्मयाभिरुद्वीक्षितं प्रकृतिभिर्भरतानुगाभिः ॥ ६८ ॥
etāvaduktavati dāśarathau tadīyāṃ icchāṃ vimānaṃ adhidevatayā viditvā | dyotiṣpathādavatatāra savismayābhirudvīkṣitaṃ prakṛtibhirbharatānugābhiḥ || 68 ||
तस्मात्पुरःसरविभीषणदर्शितेन सेवाविचक्षणहरीश्वरदत्तहस्तः । यानादवातरददूरमहीतलेन मार्गेण भङ्गिरचितस्फटिकेन रामः ॥ ६९ ॥
tasmātpuraḥsaravibhīṣaṇadarśitena sevāvicakṣaṇaharīśvaradattahastaḥ | yānādavātaradadūramahītalena mārgeṇa bhaṅgiracitasphaṭikena rāmaḥ || 69 ||
इक्ष्वाकुवंशगुरवे प्रयतः प्रणम्य स भ्रातरं भरतं अर्घ्यपरिग्रहान्ते । पर्यश्रुरस्वजत मूर्धनि चोपजघ्रौ तद्भक्त्यपोढपितृराह्यमहाभिषेके ॥ ७० ॥
ikṣvākuvaṃśagurave prayataḥ praṇamya sa bhrātaraṃ bharataṃ arghyaparigrahānte | paryaśrurasvajata mūrdhani copajaghrau tadbhaktyapoḍhapitṛrāhyamahābhiṣeke || 70 ||
श्मश्रुप्रवृद्धिजनिताननविक्रियांश्च प्लक्षान्प्ररोहजटिलानिव मन्त्रिवृद्धान् । अन्वग्रहीत्प्रणमतः शुभदृष्टिपातैर्वार्त्तानुयोगमधुराक्षरया च वाचा ॥ ७१ ॥
śmaśrupravṛddhijanitānanavikriyāṃśca plakṣānprarohajaṭilāniva mantrivṛddhān | anvagrahītpraṇamataḥ śubhadṛṣṭipātairvārttānuyogamadhurākṣarayā ca vācā || 71 ||
दुर्जातबन्धुरयं ऋक्षहरीश्वरो मे पौलस्त्य एष समरेषु पुरः प्रहर्ता । इत्यादृतेन कथितौ रघुनन्दनेन व्युत्क्रम्य लक्ष्मणं उभौ भरतो ववन्दे ॥ ७२ ॥
durjātabandhurayaṃ ṛkṣaharīśvaro me paulastya eṣa samareṣu puraḥ prahartā | ityādṛtena kathitau raghunandanena vyutkramya lakṣmaṇaṃ ubhau bharato vavande || 72 ||
स्ॐइत्रिणा तदनु संससृजे स चैनं उत्थाप्य नम्रशिरसं भृशं आलिनिङ्ग । रूढेन्द्रजित्प्रहरणव्रणकर्कशेन क्लिश्यन्निवास्य भुजमध्यं उरःस्थलेन ॥ ७३ ॥
soṃitriṇā tadanu saṃsasṛje sa cainaṃ utthāpya namraśirasaṃ bhṛśaṃ āliniṅga | rūḍhendrajitpraharaṇavraṇakarkaśena kliśyannivāsya bhujamadhyaṃ uraḥsthalena || 73 ||
रामाज्ञया हरिचमूपतयस्तदानीं कृत्वा मनुष्यवपुरारुरुहुर्गजेन्द्रान् । तेषु क्षरत्सु बहुधा मदवारिधाराः शैलाधिरोहणसुखान्युपलेभिरे ते ॥ ७४ ॥
rāmājñayā haricamūpatayastadānīṃ kṛtvā manuṣyavapurāruruhurgajendrān | teṣu kṣaratsu bahudhā madavāridhārāḥ śailādhirohaṇasukhānyupalebhire te || 74 ||
सानुप्लवः प्रभुरपि क्षणदाचराणां भेजे रथान्दशरथप्रभवानुशिष्टः । मायाविकल्परचितैरपि ये तदीयैर्न स्यन्दनैस्तुलितकृत्रिमभक्तिशोभाः ॥ ७५ ॥
sānuplavaḥ prabhurapi kṣaṇadācarāṇāṃ bheje rathāndaśarathaprabhavānuśiṣṭaḥ | māyāvikalparacitairapi ye tadīyairna syandanaistulitakṛtrimabhaktiśobhāḥ || 75 ||
भूयस्ततो रघुपतिर्विलसत्पताकं अध्यास्त कामगति सावरजो विमानं । दोषातनं बुधबृहस्पतियोगदृश्यस्तारापतिस्तरलविद्युदिव्ऽआभ्रवृन्दं ॥ ७६ ॥
bhūyastato raghupatirvilasatpatākaṃ adhyāsta kāmagati sāvarajo vimānaṃ | doṣātanaṃ budhabṛhaspatiyogadṛśyastārāpatistaralavidyudiv'ābhravṛndaṃ || 76 ||
तत्रेश्वरेण जगतां प्रलयादिवोर्वीं वर्षात्ययेन रुचं अभ्रघनादिवेन्दोः । रामेण मैथिलसुतां दशकण्ठकृच्छ्रात्प्रत्युद्धृतां धृतिमतीं भरतो ववन्दे ॥ ७७ ॥
tatreśvareṇa jagatāṃ pralayādivorvīṃ varṣātyayena rucaṃ abhraghanādivendoḥ | rāmeṇa maithilasutāṃ daśakaṇṭhakṛcchrātpratyuddhṛtāṃ dhṛtimatīṃ bharato vavande || 77 ||
लङ्केश्वरप्रणतिभङ्गदृढव्रतं तद्(?) वन्द्यं युगं चरणयोर्जनकात्मजायाः । ज्येष्ठानुवृत्तिजटिलं च शिरोऽस्य साधोरन्योन्यपावनं अभूदुभयं समेत्य ॥ ७८ ॥
laṅkeśvarapraṇatibhaṅgadṛḍhavrataṃ tad(?) vandyaṃ yugaṃ caraṇayorjanakātmajāyāḥ | jyeṣṭhānuvṛttijaṭilaṃ ca śiro'sya sādhoranyonyapāvanaṃ abhūdubhayaṃ sametya || 78 ||
क्रोशार्धं प्रकृतिपुरःसरेण गत्वा काकुत्स्थः स्तिमितजवेन पुष्पकेण । शत्रुघ्नप्रतिविहितोपकार्यं आर्यः साकेतोपवनं उदारं अध्युवास ॥ ७९ ॥
krośārdhaṃ prakṛtipuraḥsareṇa gatvā kākutsthaḥ stimitajavena puṣpakeṇa | śatrughnaprativihitopakāryaṃ āryaḥ sāketopavanaṃ udāraṃ adhyuvāsa || 79 ||
Keys: ← → turn the page, J K step through the verses.
Illustration: Verse & Place (Project-owned).